फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   6-year-old video of Manoj Tiwari is being shared linking it to the attack on Rekha Gupta

Fact Check: मनोज तिवारी के छह साल पुराने वीडियो को रेखा गुप्ता पर हुए हमले से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Sat, 23 Aug 2025 09:04 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 23 Aug 2025 09:04 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ने कहीं खुद पर हमला तो नहीं करवाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
6-year-old video of Manoj Tiwari is being shared linking it to the attack on Rekha Gupta
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो  शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मनोज तिवारी का कहना है कि कहीं खुद पर हमला करवाना रेखा गुप्ता की स्क्रिप्ट तो नहीं है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो छह साल पुराना है। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के तात्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ था। मनोज तिवारी ने वायरल बयान अरविंद केजरीवाल को लेकर दिया था।
विज्ञापन


क्या है दावा 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मनोज तिवारी का कहना है कि खुद पर हमला करवाना रेखा गुप्ता का प्लान तो नहीं हैं।
देवेश विश्वकर्मा (@devesh_aap) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ लगने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान वायरल हो रहा है। अगर बीजपी ने अपने ही मुख्यमंत्री पर हमला करवाया है तो ये बेहद निंदनीय है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एबीपी न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 4 मई 2019 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है “दिल्ली में चुनाव की सरगर्मी के बीच केजरीवाल को थप्पड़ पड़ा। दिल्ली में केजरीवाल मोतीनगर में रोड शो कर रहे थे। उसी दौरान लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति ने कार पर चढ़कर केजरीवाल को थप्पड़ मारा। इस घटना के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि उन्हें शक है कि केजरीवाल ने खुद को थप्पड़ मरवाया है।



इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 4 मई 2019 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है मनोज तिवारी का कहना है, “हम हिंसा का समर्थन नहीं करते और किसी के भी साथ ऐसी घटना की निंदा करते हैं। लेकिन मुझे शक है कि ऐसी घटनाएं केजरीवाल के साथ केवल चुनाव के दौरान ही क्यों होती हैं? मुझे शक है कि यह घटना केजरीवाल की तरफ से खुद ही रची गई है।” 


 


आगे की पड़ताल में हमें मनोज तिवारी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट मिली।  यह पोस्ट 20 अगस्त 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में उन्होंने लिखा  “माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई हो और कड़ी से कड़ी सजा मिले।”

इसके साथ ही हमें एएनआई न्यूज एजेंसी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 21 अगस्त 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में लिखा है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मुख्यमंत्री का मनोबल बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। जनसुनवाई तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। वह अगले बुधवार को फिर लोगों से मिलेंगी। वह कल से काम पर वापस लौट आएंगी... मुख्यमंत्री घायल हैं, लेकिन अब ठीक हैं..."

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को छह साल पुराना पाया है। वायरल वीडियो का दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed