फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   2024 video of a woman being kidnapped in Quito is being shared as from India

Fact Check: इक्वाडोर में महिला के अपहरण के 2024 के वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Sat, 23 Aug 2025 08:54 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 23 Aug 2025 08:54 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें महिला का अपहरण होते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
2024 video of a woman being kidnapped in Quito is being shared as from India
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को कार में अगवा किया जा रहा है। इस वीडियो को भारत में हुई हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही सरकार पर तंज कसा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर खड़ी एक महिला को कुछ लोग जबरदस्ती एक कार में खींचकर ले जाते हुए नजर आते हैं। ये घटना रात के समय की लग रही है। कुछ लोग लड़की को बचाने के लिए कार के पीछे भागते हैं लेकिन गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण कोई उन्हें पकड़ नहीं पाता है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो भारत का नहीं है। जांच में सामने आया कि वीडियो  सितंबर 2024 का भारत का नहीं बल्कि दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर की राजधानी क्वितो का है।  

विज्ञापन

क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। जहां रात में एक लड़की को कार से अगवा किया जा रहा है।  

शाहिद रज़ा (@IMohdShahidRaza) नाम के एक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “इसमें किसकी गलती है? आप लोग बताये लड़की को क्या जरुरत है अंजान आदमी से रात में बात करने की l सावधान रहें सतर्क रहें और CID देखते रहें।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट एल कॉमर्सियो नाम की एक वेबसाइट पर देखने को मिली। एल कॉमर्सियो लीमा में स्थित एक पेरूवियन अखबार है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि 26 सितंबर, 2024 की रात को इक्वाडोर की राजधानी क्वितो में एक महिला का अपहरण एक नए तरीके से किया गया। इलाके के कैमरों ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रिपोर्ट को 28 सितंबर 2024 को प्रकाशित किया गया था। 

  आगे हमें इससे जुड़ी एक और मीडिया रिपोर्ट इक्वाविसा नाम की एक वेबसाइट पर देखने को मिली। इक्वाविसा एक इक्वाडोरियन फ्री-टू-एयर टेलीविजन नेटवर्क है। रिपोर्ट को 27 सितंबर 2024 को प्रकाशित करके बताया गया था 26 सितंबर की रात को उत्तर-पश्चिमी क्वितो के लास कासास इलाके में एक महिला का अपहरण हुआ। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को पुष्टि की है कि पीड़िता को राजधानी के दक्षिण में चिलोगलो में छोड़ दिया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि शाम के 7:55 बज रहे हैं और एक आदमी बिना नंबर प्लेट वाली एक काली कार से उतरकर एक लड़की को फूलों का गुलदस्ता देता है। दोनों के बीच कुछ बातचीत के बाद, कार उनके पास आकर रुक जाती है। इसके एक और आदमी कार से उतरता है और दोनों जबरन लड़की को कार मैं बैठाते हैं।
  
  पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो भारत का नहीं बल्कि इक्वाडोर की राजधानी क्वितो का है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed