{"_id":"56dac1304f1c1b032d8b4914","slug":"two-exam-on-one-date-in-noida-created-problem-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाएं दो, तारीख एक, परेशानी में आए छात्र","category":{"title":"Events","title_hn":"इवेंट्स ","slug":"events"}}
परीक्षाएं दो, तारीख एक, परेशानी में आए छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 05 Mar 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएसईई प्रवेश परीक्षा और एनडीए की परीक्षाएं एक ही दिन 17 मार्च को प्रस्तावित है। ऐसे में छात्र समझ नहीं पा रहे हैं कि वह किस परीक्षा में भाग लें और किसे छोड़ दें। दोनों परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार एक ही दिन होती हैं तो ऐसे में कई छात्रों की कोई एक परीक्षा छूटेगी।
विज्ञापन
छात्रों ने एकेटीयू के कुलपति डॉ. विनय पाठक से इस समस्या का हल निकालने की मांग की है। पाठक ने बताया कि यूपीएसईई की परीक्षाएं 17,23,24 मार्च को प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
वहीं, एनडीए की परीक्षा 17 मार्च को है। कई छात्रों को इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 3 सालों से एक ही समय यूपीएसईई और एनडीए की परीक्षाएं आने से छात्रों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे परीक्षा के दिन में बदलाव किया जा सके।