फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tipu ka afsana book is launched on 14 march

कार्टून सुनाएंगे 'टीपू का अफसाना', 14 मार्च को लोकार्पण

Sun, 06 Mar 2016 05:11 PM IST
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Mar 2016 05:11 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बने व्यंग्य चित्रों पर आ रही किताब
  • 14 मार्च को किताब का होगा लोकार्पण

विज्ञापन
tipu ka afsana book is launched on 14 march
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह टीपू का अफसाना है, लेकिन शब्दों में नहीं, रेखाओं से लिखी गई है। रेखाएं भी ऐसी जिनमें कहीं कटाक्ष है तो कहीं सराहना। एक ऐसा अलबम जिनमें व्यंग्य चित्र यादों के पन्ने पलटते हैं, गुदगुदाते हैं और चुटीली टिप्पणी भी करते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बनाए गए व्यंग्य चित्रों का संकलन ‘टीपू का अफसाना’ पुस्तक के रूप में जल्द ही उनके प्रशंसकों के सामने होगा।

विज्ञापन


राजकमल प्रकाशन समूह से आने वाली इस किताब का संपादन अखिलेश की जीवनी ‘टीपू स्टोरी’ लिखने वाले फ्रैंक हुजूर ने किया है। राजकमल के प्रबंध निदेशक अशोक माहेश्वरी कहते हैं, मुख्यमंत्री साहित्य-संस्कृति में तो रुचि रखते ही हैं, कार्टून को भी खास तौर पर पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

जिन कार्टून्स में उन पर तीखा व्यंग्य होता है, उसकी रचनात्मकता को भी वे नजरअंदाज नहीं करते। जो कार्टून उन्हें पसंद आते हैं, उन्हें अपने मोबाइल में सहेजकर रख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहेश्वरी कहते हैं, इस पुस्तक में ऐसे कार्टून का चयन किया गया है जो अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल की गतिविधियों से संबंधित हैं। साथ ही वे इस विधा के श्रेष्ठ नमूने भी हैं। 

पुस्तक का संपादन करने वाले फ्रैंक हुजूर बताते हैं कि इसमें कई ऐसे व्यंग्य चित्र भी हैं जो कहीं प्रकाशित नहीं हुए हैं। उप्र हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पुस्तक की भूमिका लिखी है।


14 को होगा लोकार्पण 
पुस्तक का लोकार्पण 14 मार्च को प्रस्तावित है। खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका लोकार्पण करेंगे। पहले 6 मार्च को सपा मुख्यालय में इसका लोकार्पण होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed