{"_id":"56db2cc34f1c1b3b2d8b4d1d","slug":"pulse-at-concession-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 दुकानों पर बाजार से सस्ते रेट पर मिलेगी चना दाल","category":{"title":"Events","title_hn":"इवेंट्स ","slug":"events"}}
60 दुकानों पर बाजार से सस्ते रेट पर मिलेगी चना दाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
pulse
- फोटो : demo
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राशन कार्ड धारकों को काले चने की दाल बाजार की कीमत से 10 रुपये कम दर पर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विकासनगर क्षेत्र के राशनकार्ड धारकों की डिमांड पर विभाग ने 60 सरकारी सस्ते गले की दुकानों पर आज से काले चने दाल की व्यवस्था करा दी है। बता दें कि पिछले माह शहर की 46 दुकानों पर काले चने दाल की वितरण व्यवस्था कराई गई थी।
विज्ञापन
बाजार में 70 रुपये प्रति किलो
जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राशन डीलरों की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलो काले चने का दाल वितरण कराना शुरू किया गया है, जबकि बाजार में काले चने दाल की कीमत 70 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विकासनगर क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों में काले चने दाल की डिमांड थी, इसलिए वहां पर भी इसकी व्यवस्था कर दी गई है ताकि उपभोक्ताओं को कम कीमत पर दाल मिल सके।