फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man ki bat now will be heard uninterrupted in school

बच्चों को मिली सौगात, अब बिना ब्रेक सुनेंगे ‘मन की बात’

Sat, 05 Mar 2016 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
man ki bat now will be heard uninterrupted in school
Man Ki Bat

नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में बच्चे बिना ब्रेक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुन सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने नए शिक्षा सत्र(1 अप्रैल) से सभी स्कूलों में एजुसेट पूरी तरह चालू करने के सख्त आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारियों को निदेशालय की ओर से 31 मार्च तक एजुसेट के लिए बैट्री व अन्य व्यवस्था पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद आगामी शिक्षा सत्र से एजुसेट से पढ़ाई और स्कूलों में ‘मन की बात’ सुनने में कोई बाधा नहीं आएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक की ओर से बुधवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिसमें स्कूलों में एजुसेट को चालू करने में आ रही सभी बाधाओं को तुरंत प्रभाव दूर करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने बंद पड़े एजुसेटों पर संज्ञान लेते हुए 31 मार्च तक बैट्री बैक अप और अन्य सुविधाएं पूरी करने को कहा है, जिससे 1 अप्रैल से सभी स्कूलों में एजुसेट चालू हो सकें। जिससे बच्चों को इसका लाभ मिल सके, साथ ही स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी बच्चों तक बिना रोकटोक पहुंचाया जा सके।

गुडग़ांव के आधार पर करें इंतजाम : अतिरिक्त निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए आदेश में कहा है कि गुडग़ांव में एजुसेट के लिए शुरू किए गए पायलेट प्राजेक्ट के आधार पर ही सभी जिलों मे इंतजाम किए जाएं।

निदेशालय का तर्क है कि करीब 22 माह पहले पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर गुडग़ांव में शुरू किए गए एजुसेटों में अभी तक कोई कमी या परेशानी की शिकायत नहीं मिली है। यहां एजुसेटों की गुणवत्ता और प्रदर्शन में किसी भी प्रकार की सामने नहीं आई है। इसलिए गुडग़ांव में मौजूद बैकअप सिस्टम और बैट्रियों जैसी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।

अतिरिक्त निदेशक ने सख्त आदेश दिए हैं कि नए शिक्षा सत्र से बिजली न होने या बैट्री खराब होने जैसे किसी भी बहाने को आधार नहीं बनाया जाएगा। सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को तुरंत इन आदेशों से अवगत कराने को कहा गया है।

बैट्री का प्रारूप(कॉन्फिग्रेशन) किया जारी : निदेशालय ने गुडग़ांव के पायलेट प्राजेक्ट में अपनाई गई एजुसेट की व्यवस्था और बेट्री का कॉन्फिग्रेशन जारी किया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसी मानक और अन्य बिंदुओं को ध्यान में रख कर ही 31 मार्च तक पूरी व्यवस्था करनी है।

बैट्री वोल्टेज============:==========12 वोल्ट
बैटी रेटिंग=============:==========75 एच से 100 एच
बैट्री का प्रकार===========:=========सील्ड मेंटेन फ्री(एसएमएफ) ट्यूबलर बैट्री
वारंटी================:========पांच की फुल रिपलेसमेंट बैट्री    
कंपनी===============:========एक्साईड या एमेरॉन
कीमत===============:========नौ से दस हजार रुपये

‘निदेशालय के आदेश की कॉपी अभी प्राप्त नहीं हुई है। विभाग एजुसेट शुरू करने के लिए गंभीर है। कॉपी मिलते ही सभी स्कूलों को अवगत करा दिया जाएगा।’- सतेंद्र कौर वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed