फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mahashivratri today, religious program in shiv temple

महाशिवरात्रि आज, सज गए मंदिर-शिवालय, चलेंगे लंगर

Sun, 06 Mar 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri today, religious program in shiv temple
महाशिवरात्रि - फोटो : amar ujala

महाशिवरात्रि पर सोमवार को शहर के सभी मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए शिवालयों को सजा दिया गया है। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पॉल मौदगिल ने बताया कि मंदिर में चार प्रहर की पूजा होगी।

विज्ञापन


सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजनों के बाद उपस्थित भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन होगा। सेक्टर-29 के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सेक्टर-37 के श्री सनातन धर्म मंदिर और हल्लोमाजरा के अग्रवाल मार्केट स्थित श्री हनुमान मंदिर में दूध का लंगर लगाया जाएगा। गौरी शंकर सेवा दल के पदाधिकारी अवनीस बंसल ने बताया कि संस्था की ओर से सकेतड़ी में भंडारे का आयोजन होगा। शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि जन्म से पहले गर्भ में ही मारी गई बच्चियों की आत्मा की शांति के लिए सेक्टर-10 स्थित शिव मंदिर में हवन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed