फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   maha shivratri, religious event, chandigarh news, hindi news, amar ujala news

महाशिवरात्रि पर 21 साल बाद शिव योग, शुभ मुहूर्त

Sun, 06 Mar 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
maha shivratri, religious event, chandigarh news, hindi news, amar ujala news
महाशिवरात्रि - फोटो : फाइल फोटो
महाशिवरात्रि पर इस वर्ष शिव योग बन रहा है। सोमवार को दोपहर एक बजकर 21 मिनट पर चतुर्दशी शुरू होगी। सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि सोमवार को त्रयोदशी तिथि में चतुर्दशी तिथि शुरू हो तो शिव नामक योग बनता है। यह बहुत ही शुभ माना गया है।
विज्ञापन


शिवयोग की समाप्ति और मध्यरात्रि में साध्य नामक योग आ जाए तो इसको महारात्रि के नाम से जाना जाता है। इस महारात्रि को महाजयंती शिवरात्रि कहते हैं। मिश्र ने बताया कि इस रात्रि के द्वितीय प्रहर में भगवान शिव का अभिषेक करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है। ऐसा योग 21 वर्ष के बाद आया है।
विज्ञापन


जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र, देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे, सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री के अनुसार महाशिवरात्रि को चार प्रहर की पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार प्रहर की पूजा का समय
प्रथम प्रहर की पूजा -शाम 6:21 बजे से रात 9:40 बजे तक
द्वितीय प्रहर की पूजा -रात 9:40 बजे से रात 12:20 बजे तक
तृतीय प्रहर की पूजा- रात 12:20 बजे से सुबह 3:40 बजे तक
चतुर्थ प्रहर की पूजा- सुबह 3:40 बजे से सुबह 6:47 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed