फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   long que on shiratri on temples in noda

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगेगी शिवभक्तों की कतार

Sun, 06 Mar 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 06 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
long que on shiratri on temples in noda
शिव मंदिर में कतार में लगे भक्त

महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को शहर के मंदिर और शिवालय बम-बम भोले के जयकारे से गूंज उठेंगे। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन


शहर के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 22 स्थित शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-20 हनुमान मंदिर, सेक्टर-12 बाबा कलेरिया मंदिर, सेक्टर-2 लाल मंदिर, सेक्टर-12 के शिव मंदिर, सेक्टर-44 के साईं मंदिर, सेक्टर 22 स्थित शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर भक्तों का तांता लगेगा।
विज्ञापन


श्रद्धालु भगवान को बेलपत्र, दूध, जल व शहद चढ़ाएंगे व पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर को फूलों व लाइटिंग से सजाया गया है। 1008 सहस्त्र नाम जप, दूध से जलाभिषेक, 51, 101 व 151 दीपों से भगवान शिव की आरती की जाएगी। सोमवार रात 9 बजे से सुबह चार बजे तक लगातार चार पहर भगवान का रुद्राभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed