फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jyotish mahakumbh in dehradun.

ज्योतिष महाकुंभ में मिलेगा शंकाओं का फ्री समाधान

Sun, 06 Mar 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Mar 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
jyotish mahakumbh in dehradun.
बेजन दारुवाला - फोटो : file photo

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में एक से बढ़कर एक शख्सियत शामिल होने के लिए आ रही हैं।

विज्ञापन


इनमें एक नाम पंडित सतीश शर्मा का है, जिन्हें वास्तु के क्षेत्र में एक अलग पहचान हासिल है। सरकार की स्थिरता को लेकर भविष्यवाणी हो या नेताओं और फिल्मों का भविष्य। चुनाव नतीजे हों या आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय रिश्ते। हर जगह उनकी भविष्यवाणियों को एक अलग मुकाम हासिल है। पंडित सतीश शर्मा की काबिलियत इतनी है कि वह नक्शा देखते ही भवन के सारे गुण और दोष बता देते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी ज्योतिर्विद पद्मा शर्मा भी कई घरेलू ज्योतिषीय मामलों में सलाह मशविरा देंगी। पदमा शर्मा ज्योतिष मंथन मैगजीन की संपादक भी हैं।

अमर उजाला की ओर से ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 13 मार्च और होटल सैफ्रॉन लीफ में 14 मार्च को ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस महाकुंभ में देश दुनिया में अपनी ज्योतिषीय और वास्तु, टैरो कला का लोहा मनवा चुके 120 से अधिक वास्तुविद, ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर शामिल होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह पूरा आयोजन निशुल्क है। पं. सतीश शर्मा फसल उत्पादन से लेकर सरकार की स्थिरता, खेलों से लेकर आर्थिकी, संसदीय मामलों से लेकर फिल्म स्टार्स को लेकर भी अपनी भविष्यवाणियों के लिए पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के वाइस प्रेसीडेंट और ज्योतिष मंथन पत्रिका के चीफ एडिटर पंडित सतीश शर्मा की खासियत यह है कि उनकी वास्तु प्रतिभा का लोहा न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी तमाम कारपोरेट घरानों में माना जाता है। अगर आप उनसे मिलना चाहते हैं तो महाकुंभ में अपने मकान का नक्शा जरूर लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल वास्तु एकेडमी के संस्थापक पंडित सतीश शर्मा को तमाम कारपोरेट घराने सर आंखों पर बैठाते हैं। इसी प्रकार, उनकी पत्नी ज्योतिर्विद पद्मा शर्मा को ज्योतिष की दुनिया में अलग मुकाम हासिल है। पद्मा शर्मा की खास बात यह है कि उन्हें सुपर विशेषज्ञता ज्योतिष के शातवर्ग प्रणाली, ज्योतिषीय संयोजन, विवाह के मामलों, सद्भाव, तलाक के मामलों आदि के साथ ही वह महिलाओं की समस्याओं के विश्लेषण में माहिर हैं। वह ज्योतिष विज्ञान की भारतीय परिषद द्वारा ज्योतिष विशारद में एक पदक विजेता है।

मन में शांति का आभास कराती हैं शिवानी खेतान
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होने जा रही टैरो कार्ड रीडर शिवानी खेतान को देखते ही सकारात्मक ऊर्जा का अहसास हो जाता है। प्रशिक्षित पेशेवर फैशन डिजाइनर शिवानी ने लंबे समय तक इस पेशे में काम करने के दौरान ही टैरो कार्ड रीडिंग में महारत हासिल की।

इसके बाद से वह देश दुनिया में अपने इस प्रतिभा से हजारों, लाखों लोगों के मन को शांति प्रदान करती हैं। शिवानी कई मीडिया हाउस में अपनी सेवाएं देने के साथ ही आध्यात्मिक उपचार के लिए भी जानी जाती हैं। टीवी पर अक्सर उनके टैरो कार्ड रीडिंग प्रोग्राम देखने वाले लोग अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उनसे सीधे रूबरू हो सकते हैं। शिवानी खेतान को अध्यात्मिक, पर्सनल ग्रोथ, हीलिंग, टैरो, फेंगशुई, वास्तु, पूर्व जन्म और रिकी समेत कई विधाओं में महारत हासिल है।

जल्दी करें, कहीं मौका हाथ से न निकल जाए
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के लिए पंजीकरण की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक अमर उजाला कार्यालय में करीब 500 और ग्राफिक एरा विवि में करीब 350 पंजीकरण हो चुके हैं। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ज्योतिषियों से मिलने का मौका दिया जाएगा। अगर आपने अभी तक निशुल्क पंजीकरण न कराया हो तो जल्द से जल्द अमर उजाला कार्यालय या ग्राफिक एरा विवि में आकर पंजीकरण करा सकते हैं। 13 मार्च को ग्राफिक एरा विवि में सुबह ठीक दस बजे से महाकुंभ में ज्योतिष मिलने शुरू हो जाएंगे, लिहाजा समय का जरूर ख्याल रखें।


यह सेलिब्रिटी ज्योतिष भी होंगे शामिल
अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित केए दूबे पद्मेश, अमर उजाला के राशिफल कॉलम के कॉलमिस्ट पंडित विनोद त्यागी, दिल्ली से गुडलक गुरू, एस्ट्रो अंक फेम सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पवन सिन्हा, स्टाइलिश सेलिब्रिटी फैमिली गुरु फेम डॉ. जय मदान, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर शिवानी खेतान, जयपुर की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर मशहूर टैरो कार्ड रीडर मां त्रिशला, हिमाचल प्रदेश से पंडित लेखराज शर्मा, प. बंगाल से ज्योतिषाचार्य प्रो. पीआर हालदार, डॉ. लावण्य चक्रवर्ती, केरल से दिवाकरन कुप्पाकल, अलवर राजस्थान से डॉ. हृदयेश, गुजरात से डॉ. मोहन भाई पटेल, अपने ढंग से अनूठे पाद रेखा विशेषज्ञ गीतानंद सरस्वती, मध्य प्रदेश के आचार्य राजेश जैसे 120 से अधिक ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होंगे।


अमर उजाला, ग्राफिक एरा विवि और पीआईवीएस का संयुक्त आयोजन
विशिष्ट सहयोगी हैं, जीटीएम बिल्डर एंड प्रमोटर्स, होटल सैफ्रॉन, विंडलास रीवर वैली और पनाश वैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed