फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   festival of garden, residents welfare association, chandigarh news, hindi news, amar ujala news

फेस्टिवल ऑफ गार्डनः घरों में गार्डन मेनटेन रखने वाले पुरस्कृत

Mon, 07 Mar 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
festival of garden, residents welfare association, chandigarh news, hindi news, amar ujala news
बगीचा, बाग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर10 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फेस्टिवल ऑफ गार्डन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गार्डन मेंटेन रखने वालों को पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में सेक्टर में रहने वाले उन लोगों को पुरस्कृत किया गया जो जो कि घरों में गार्डन मेनटेन करते है। इन लोगों को नगर निगम के कमिश्नर  बी पुरुषार्था ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी गुरनाम सिंह ने बताया कि इसके लिए सेक्टर 10 के मकान नंबर 569 निवासी सुदेश चंद्र संडल को पहला इनाम मिला, जबकि मकान नंबर 61 की किरण को उनके खूबसूरत गार्डन के लिए दूसरा पुरस्कार मिला। तीसरा इनाम मकान नंबर 274 की दामिनी को मिला। इस मौके पर सेक्टर 10 केएम सी गार्डन की देख रेख करने वाले मालियों को भी उनके सराहनीय काम के लिए इनाम दिए गए।
विज्ञापन


खाली जमीन रेजिडेंट्स एसोसिएशन के हवाले करें
एसोसिएशन ने नगर निगम कमिश्नर  से मांग की कि सेक्टर में जहां भी  खाली जगह पड़ी है उसको  रेजिडेंट्स एसोसिएशन के हवाले करे। एसोसिएशन उसको शहर के बेहतरीन पार्क में बदल कर दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगोली कंपीटीशन भी
कार्यक्रम के दौरान होम साइंस कॉलेज और डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली कंपीटीशन में भी हिस्सा लिया । साथ ही छात्रों ने भंगड़ा और पंजाबी गानों पर डांस पेश कर सभी दर्शकों का मन  मोह लिया। स्नेहालय के 23 बच्चों ने भी बॉलीबुड और पंजाबी गानों पर डांस पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed