फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Events Coverage ›   Groundwater Week-2026 begins in UP; call to turn water conservation into a mass movement

UP: यूपी में 'भूजल सप्ताह-2026' की शुरुआत, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

Thu, 16 Jul 2026 11:03 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Groundwater Week-2026 begins in UP; call to turn water conservation into a mass movement
स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह-2026 की शुरुआत की है। इसका उद्घाटन गुरुवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क एम्फीथिएटर में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस वर्ष अभियान का मुख्य संदेश "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" रखा गया है।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है और भूजल संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई, पेयजल और उद्योगों की अधिकांश जरूरतें भूजल पर निर्भर हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग और भूजल के वैज्ञानिक प्रबंधन पर लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और भूजल के संतुलित उपयोग का संदेश समाज तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत जल आर्ट गैलरी के अवलोकन से हुई। इसके बाद गणेश वंदना, जल संरक्षण पर आधारित जल एंथम, नुक्कड़ नाटक, जल गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया गया। इस दौरान ऑनलाइन भूजल क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को 'स्कूल ऑफ जलवीर' सम्मान दिया गया। जल संरक्षण विषय पर उत्कृष्ट कला प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।


जल शक्ति मंत्री ने केंद्र सरकार के 'जल संचय जनभागीदारी: कैच द रेन-2026' अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि जल संरक्षण को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन बनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से वर्षा जल की हर बूंद बचाने, अनावश्यक भूजल दोहन रोकने, पांच अन्य लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने, 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने और प्रतिदिन एक लोटा पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही प्रदेश के 10 अतिदोहित शहरों में विशेष कार्यशालाएं और जन-जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed