फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeens garg death is plain and simple murder says Assam CM Himanta in Assam assembly

'यह सीधा हत्या का मामला', जुबीन गर्ग मामले पर बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा; विधान सभा में दिया बड़ा बयान

Tue, 25 Nov 2025 01:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 25 Nov 2025 01:17 PM IST
सार

Himanta Biswa Sarma On Zubeen Garg Death: गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को निधन हो गया था। असम के मुख्यमंत्री ने उनके निधन को मर्डर करार दिया है।

विज्ञापन
Zubeens garg death is plain and simple murder says Assam CM Himanta in Assam assembly
सीएम हिमंत बिस्वा सर्मा, जूबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 'हत्या' का मामला है।  गायक के निधन के मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने केस में मर्डर के चार्ज भी जोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

गर्ग के निधन को सीएम ने बताया मर्डर
हिमंत बिस्वा सरमा सिंगर के निधन पर विपक्ष की तरफ से विधानसभा में लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। सरमा ने कहा, 'शुरुआती जांच के बाद, असम पुलिस को लगा कि यह गैर-इरादतन हत्या का मामला नहीं था, बल्कि यह मर्डर था। इसलिए, उनकी मौत के तीन दिन के अंदर केस में बीएनएस का सेक्शन 103 जोड़ा गया।'

खूबसूरत बुलाए जाने पर कैसा महसूस करते थे धर्मेंद्र? प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के जरिए किया अभिनेता को याद

विज्ञापन
विज्ञापन

Zubeens garg death is plain and simple murder says Assam CM Himanta in Assam assembly
जुबीन गर्ग की फिल्म, जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
एक आरोपी ने हत्या की
सरमा ने आगे कहा 'राज्य पुलिस की सीआईडी के तहत एसआईटी ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, 252 गवाहों से पूछताछ की है और मामले से जुड़ी 29 चीजें जब्त की हैं। आरोपियों में से एक ने जुबीन गर्ग की हत्या की और दूसरों ने उसकी मदद की। हत्या के मामले में चार से पांच लोगों पर केस दर्ज किया जा रहा है।'
विज्ञापन

हत्या की वजह हैरान कर देगी
सरमा ने आगे कहा, 'दिसंबर में मर्डर केस में चार्जशीट जमा होने के बाद, जांच को लापरवाही, क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट और दूसरे पहलुओं को शामिल करने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।' सरमा असम राज्य के गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईटी एक पक्की चार्जशीट फाइल करेगी और अपराध के पीछे का मकसद राज्य के लोगों को हैरान कर देगा। जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में तैरते वक्त अचानक निधन हो गया था।

अब तक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
घटना के बाद कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महांता, जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, बैंड सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महांता, जुबीन के रिश्तेदार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग शामिल हैं। इसके अलावा जुबीन के दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य के खातों में 1.1 करोड़ रुपए की संदिग्ध लेनदेन के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

असम सीएम के बयान पर कांग्रेस एमपी ने की टिप्पणी
असम सीएम हिमंत ने जुबीन गर्ग मामले में जो बयान दिया था। अब उस पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा- 'आज विधानसभा में जुबीन गर्ग की हत्या के संबंध में जिस व्यक्ति का नाम लिया गया है, उसे कौन निर्देशित कर रहा था? मुख्य मास्टरमाइंड का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। असम की जनता को विश्वास नहीं है कि जुबीन गर्ग को न्याय मिलेगा। इसलिए मुख्यमंत्री जनता में भ्रम पैदा करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।'
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed