फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zeenat Aman shared pictures of her mother father and step father recalling mothers sacrifices

Zeenat Aman: जीनत अमान ने तोड़ दिया था अपनी मां का दिल, सौतेले पिता के साथ तस्वीरें साझा कर किया खुलासा

Wed, 24 Apr 2024 10:19 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 24 Apr 2024 10:19 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी मां, पिता और सौतेले पिता की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी मां के संघर्षों को याद किया। इस दौरान जीनत ने खुलासा किया कि उन्होंने कैसे अपनी मां का दिल तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Zeenat Aman shared pictures of her mother father and step father recalling mothers sacrifices
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान इन दिनों मुमताज से अपनी जुबानी जंग और लीव इन रिलेशनशिप पर अपने विचारों को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। अब अभिनेत्री ने अपनी मां को याद करते हुए उनकी तारीफ की, उन्हें असाधारण महिला बताया। जीनत ने याद किया कि किस तरह से उनके करियर को संभालने के लिए उनकी मां ने अपना काम छोड़ दिया था और उनकी मैनेजर बन गईं। इस दौरान जीनत ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कैसे अपनी मां का दिल तोड़ दिया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)



सौतेले पिता के साथ शेयर की मां की तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को जीनत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां वर्धिनी शारवाचटर, पिता अमानुल्लाह खान और जर्मन सौतेले पिता हेंज की तस्वीरें साझा की। जीनत ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘हर रविवार को मेरा एक शुभचिंतक मुझे पुरानी तस्वीरें भेजता है। इस रविवार उसने मुझे मेरी मां की ये दो तस्वीरें भेजीं, जो मेरे पिता अमानुल्लाह खान और मेरे जर्मन सौतेले पिता के साथ खींची गई थीं। दुनिया में मेरी मां से बढ़कर कोई असाधारण महिला नहीं थी। मेरी मां एक सुंदर और दयालु महिला थी’। 
Madhuri Karisma Dance: फिर चला माधुरी-करिश्मा के डांस का जादू, दिल तो पागल है के गाने में किया धमाकेदार डांस


अपना काम छोड़ मां बनीं मैनेजर

जीनत आगे लिखती हैं कि जब मेरी मां और मेरे पिता 50 के दशक में अलग हो गए थे। मां ने अपना काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे सबसे अच्छे बोर्डिंग स्कूल में भेजा। जब मैंने अभिनय के क्षेत्र में आने का मन बनाया तब उन्होंने अपना काम छोड़ दिया और मेरी मैनेजर बन गईं। उन्होंने हमेशा मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया।
 

जीनत के लिए कोई आदमी नहीं था ठीक

जीनत ने आगे लिखा, मम्मी ने कभी नहीं सोचा था कि कोई भी आदमी मेरे लायक है। इसी बात को लेकर हम अक्सर आमने-सामने होते थे। मुझे जब भी अच्छा महसूस नहीं होता था, मैं उनके बेड पर उनके बगल में लेट जाती और उनका हाथ पकड़ लेती थी। 

 

जब जीनत ने अपनी मां का दिल तोड़ दिया

जीनत ने लिखा कि यह सच है कि मैने उनका दिल तोड़ा, मैंने उनके खिलाफ जाकर शादी की, लेकिन यह मेरे पहले बेटे के जन्म के बाद ठीक हो गया। उसका जन्मदिन हमने उनके साथ मनाया। जब मां की मौत 1995 में हो गई तब मुझे लगा कि मेरे उपर से सुरक्षा का एक घेरा हट गया। ये तस्वीरें मेरे लिए बहुमूल्य हैं, क्योंकि अब बस वो मेरी यादों में ही हैं। जीनत अमान के आगामी कार्यों की बात करें तो वह अभय देओल की आगामी फिल्म ‘बन टिक्की’ में नजर आएंगी।
Coolie: रजनीकांत की 'कुली' को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईमैक्स प्रारूप में होगी फिल्म की शूटिंग!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed