{"_id":"675f270706cb2247380db615","slug":"zakir-hussain-love-life-how-he-met-with-wife-antonia-minnecola-daughters-anisa-qureshi-isabela-qureshi-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zakir Hussain: जाकिर हुसैन ने की थी सीक्रेट मैरिज, कथक डांसर पर आया था दिल; जानिए कौन हैं उनकी पत्नी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Zakir Hussain: जाकिर हुसैन ने की थी सीक्रेट मैरिज, कथक डांसर पर आया था दिल; जानिए कौन हैं उनकी पत्नी?
Mon, 16 Dec 2024 07:38 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:38 AM IST
सार
Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन 73 वर्ष की आयु में हो गया। आइए उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ बातें जानते हैं।
विज्ञापन
जाकिर हुसैन और उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला
- फोटो : इंस्टाग्राम @zakirhq9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने 73 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अपने पीछे अपने प्रशंसकों की नम आंखें छोड़ गए। तबले पर अपनी अंगुलियों से थाप देकर संगीत का जादू बिखेरने वाले अब नहीं रहे। उनके जाने ने कला जगत के लोगों को स्तब्ध कर दिया। लोगों के दिलो पर राज करने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन के दिल पर उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला राज करती थीं। उनके प्यार में उन्होंने खुद को भारतीय रंग में रंग लिया।
कथक डांसर हैं जाकिर की पत्नी
जाकिर हुसैन की पत्नी एंटोनिया मिनेकोला एक कथक डांसर हैं। वह इतालवी-अमेरिकी हैं और वह 70 के दशक के अंत में कैलिफोर्निया के बे एरिया में जाकिर से मिली थी। डांसर के अलावा वह एक टीचर और मैनेजर भी रही हैं। जाकिर और एंटोनिया की दो बेटियां अनीसा कुरेशी और इसाबेला कुरेशी हैं। उनकी पत्नी ने मशहूर दिवंगत सितारा देवी की शिष्या थी और उन्हीं से डांस की कला सीखी थी।
Boney Kapoor: बोनी कपूर को किसने दिया ‘सिंड्रेला’ नाम? राज कपूर से अपने करीबी रिश्तों को निर्माता ने किया याद
विज्ञापन
एंटोनिया से की सीक्रेट मैरिज
एक साक्षात्कार में वह अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए भी नजर आए। जाकिर हुसैन ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने परिवार को बताए बिना शादी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने परिवार वालों को इसके बारे में जानकारी दी, जिसके बाद रीति रिवाज के साथ उन्होंने शादी की। उनके सीक्रेट मैरिज के बारे में किसी को नहीं पता था।
कई फेस्टिवल में हो चुकी हैं शामिल
जाकिर हुसैन की पत्नी एंटोनिया मिनेकोला ने कई समारोहों में प्रदर्शन भी किया है। वह ‘जैकब्स पिलो’, ‘अदर माइंड्स फेस्टिवल’, ‘सैन फ्रांसिस्को जैज फेस्टिवल’, ‘स्टैनफोर्ड लाइवली आर्ट्स’, ‘कैल परफॉरमेंस’, ‘मॉन्ट्रियल जैज फेस्टिवल’, ‘ऑकलैंड फेस्टिवल’, ‘द वर्ल्ड ड्रम फेस्टिवल’, ‘एशियन पैसिफिक परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल’, बहिया में ‘पर्क्यूशन करंट्स फेस्टिवल’, ‘कोन्या में द मिस्टिक म्यूजिक फेस्टिवल’ और फेज में ‘द सेक्रेड म्यूजिक फेस्टिवल’ में प्रदर्शन कर चुकी हैं।
Pushpa 2: 900 करोड़ रुपये के क्लब में 'पुष्पा 2' शामिल, दूसरे रविवार को बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म