Balakrishna: फैंस के लिए खुशखबरी, 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने नंदमुरी के 50 साल के करियर का मनाया जश्न
Nandamuri Balakrishna 50 Years In Cinema World Book of Records: नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी। तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के फिल्म उद्योग में काम के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने उन्हें सम्मानित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में इस साल अप्रैल में नंदमुरी बालकृष्ण को भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक, पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। वही अब नंदमुरी बालकृष्ण को तेलुगु सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने इसका जश्न मनाया है। इस सम्मान में उनकी सिनेमाई उपलब्धियों के साथ-साथ इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष के रूप में 15 साल के समर्पण को भी सराहा गया है।
A phenomenonal achievement by the God of Masses #NBK ❤️🔥
— BA Raju's Team (@baraju_SuperHit) August 24, 2025
Natasimham Shri. #NandamuriBalakrishna has been honoured with the Gold Edition Recognition by the World Book of Records, UK, for completing 50 glorious years as a hero in Indian cinema ✨
First Actor in Indian Cinema to be… pic.twitter.com/qXuzfMipUv
नंदमुरी बालकृष्ण अपनी आगामी फिल्म 'अखंड 2: ठंडावम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। गोपीचंद मालिनेनी के साथ उनकी एक और फिल्म भी आने वाली है। 'अखंड 2' साल 2021 में आई 'अखंड' का ही सीक्वल है। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'अखंड 2: ठंडावम' 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है, जो बालकृष्ण के करियर में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। फिल्म 'अखंड 2' का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। 'अखंड' का निर्देशन भी उन्होंने किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। 'अखंड 2' सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: OG: फिल्म 'ओजी' का गाना 'सुवी सुवी' जल्द होगा रिलीज, जानिए कब दिखेगी पवन कल्याण की नई झलक