Zaheer Iqbal: कौन हैं जहीर इकबाल? जिनको दिल दे बैठी हैं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी, इस दिन रचाएंगी शादी!
बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं! आखिरकार, कौन हैं जहीर इकबाल, जिनकी दुल्हनिया बनने को बेताब हो रही हैं सोनाक्षी।
विस्तार
कौन हैं जहीर इकबाल
पेशे से जहीर इकबाल एक अभिनेता है, जो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1988 में हुआ था। वहीं उनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतानसी है। उन्होंने मुबई स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई पूरी की है, जहां उनके सीनियर रणबीर कपूर रह चुके हैं। परिजन की बात करें तो जहीर ज्वैलर्स के परिवार से नाता रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतानसी हैं, जो ज्वैलर और बिजनेसमैन हैं। इतना ही नहीं जहीर बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान के दोस्त भी हैं। सलमान की ही एक पार्टी में सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकार हुई थी। 2014 में जहीर ने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में बतौर सह-निर्देशक काम किया था।
How these kids grow up so soon... ALWAYS keep giving your best #ZAHERO no matter what. Stand tall and always bend backwards for those u love and those who love u, Yeh yaad rakhna that the most important thing in life is Respect and Loyalty. @iamzahero pic.twitter.com/xmn3RXklRk
विज्ञापन विज्ञापन— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 31, 2018
इसके बाद 2019 में जहीर ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नोटबुक' से अभिनय की शुरुआत की थी। जहीर ने साल 2022 को फिल्म 'डबल एक्सएल' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अभिनय किया था। सोनाक्षी और जहीर ने एक साथ म्यूजिक वीडियो 'ब्लॉकबस्टर' में भी काम किया है।
जहीर से कब हुई थी सोनाक्षी की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में साल 2022 में हुई थी। उस दौरान दोनों दोस्त बनें और फिर उनकी यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-साथ फिल्म 'डबल एक्स एल' में काम किया। इस फिल्म के बाद दोनों को अक्सर साथ में देखा गया है। हाल ही में इस साल दोनों अंडमान निकोबार वेकेशन पर गए थे, जहां से जहीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाक्षी और अपनी फोटोज साझा की थीं। इन दोनों की यह फोटोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।