फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is rhiya ahir mumbai based model blocked police van route amid CJP protest

Who is Riya Ahir: कौन हैं रिया अहीर? 27 साल की मॉडल को ट्विकंल समेत कई सेलेब्स का सपोर्ट; सोशल मीडिया पर छाईं

Thu, 23 Jul 2026 07:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Jul 2026 07:11 PM IST
सार

Rhiya Ahir Blocked Mumbai Police Van: बुधवार को मुंबई में भी जगह-जगह नीट पेपर लीक मामले पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान एक महिला का वीडियो सामने आया जिसने प्रदर्शनकारियों को लेकर जाने वाली पुलिस वैन के सामने खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की। जानें कौन हैं यह महिला?

विज्ञापन
who is rhiya ahir mumbai based model blocked police van route amid CJP protest
रिया अहीर - फोटो : अमर उजला

विस्तार

दिल्ली से शुरू हुए नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ चल रहे आंदोलन ने देश के कई हिस्सों में अपना असर छोड़ा है। हाल ही में मुंबई में जारी विरोध प्रदर्शन को दौरान एक महिला, पुलिस की वैन के सामने बेबाकी से खड़ी हो गई। उसने अपने दोनों हाथों से ताकत लगाकर वैन को रोके रखा।

विज्ञापन

देर शाम इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सर्च करने लगे कि आखिर यह महिला है कौन? पता लगा कि यह 27 साल की मॉडल रिया अहीर हैं। इस खबर में जानिए आखिर कौन हैं रिया अहीर?

विज्ञापन

who is rhiya ahir mumbai based model blocked police van route amid CJP protest
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir

कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर एक 27 वर्षीय मुंबई बेस्ड मॉडल हैं। वह हाल ही में मुंबई में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं। रिया के इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।
इससे पहले वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने ‘दिलबरा’ गाने पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो उनके फॉलोअर्स ने काफी पसंद किया था।

who is rhiya ahir mumbai based model blocked police van route amid CJP protest
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir

मॉडल बोलीं- अंदर तक कांप गई थी 
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में रिया ने उस वक्त के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं खुद को रोक नहीं पाई,उनके नारों ने मुझे अपनी ओर खींच लिया। मैंने सोचा अगर मुझे विरोध प्रदर्शन में शामिल होना है तो इसकी शुरुआत यहीं से होनी चाहिए। जब प्रदर्शन करने पहुंची तो वो वहां मौजूद सभी लोगों को वैन में बैठाकर दूर ले जा रहे थे और मैं ऐसा होने नहीं दे सकती। जब मैंने उनका सामना किया, तो मैं अंदर से कांप रही थी। मगर मैं जानती थी मैं सही कर रही हूं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by सोहित मिश्रा (@mishra_sohit)

 

विज्ञापन

who is rhiya ahir mumbai based model blocked police van route amid CJP protest
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir

पुलिस वैन के आगे खड़े हो गईं रिया

इसके बाद जो रिया ने किया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ग्रे रंग की हुडी पहने रिया दोनों हाथ ऊपर करके पुलिस वैन को रोकने की कोशिश करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह दादर के कोहिनूर चौक से शिवाजी पार्क की ओर जा रही थीं, तभी उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों से भरी पुलिस वैन देखी। उन्हें यह तरीका पसंद नहीं आया जिसके बाद उन्होंने वैन को रोकने का फैसला किया। 
 

 

who is rhiya ahir mumbai based model blocked police van route amid CJP protest
रिया अहीर - फोटो : X
सेलेब्स का मिला जमकर समर्थन
रिया की यह तस्वीर अब मुंबई में आंदोलन का चेहरा बन गई है। इसे ट्विकंल खन्ना और जोया अख्तर समेत कई सेलेब्स और शिव सेना (यूबीटी) समेत कई राजनेताओं और उनके ऑफिशियल पेज पर शेयर किया गया है। 

who is rhiya ahir mumbai based model blocked police van route amid CJP protest
रिया अहीर - फोटो : instagram
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किया समर्थन 
दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्रों और प्रशासन में तनाव जारी है। छात्र लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कई स्टार्स ने अपना समर्थन दर्ज कराया है। बीते दिनों जहां सलमान खान छात्रों के सपोर्ट में उतरे थे। वहीं अब आलिया भट्ट से लेकर आर माधवन तक कई स्टार्स छात्रों का सपोर्ट कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें : ‘2012’ फेम हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed