फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is harsh mehta rumoured boyfriend of malaika arora know about him

Malaika Arora: जानिए कौन है हर्ष मेहता? जिस पर आया मलाइका अरोड़ा का दिल! करोड़ों के हैं मालिक

Thu, 27 Nov 2025 09:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 27 Nov 2025 09:18 PM IST
सार

Who Is Harsh Mehta: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुईं हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट किया गया था। तभी से सब जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन है वो आदमी। तो आइए जानते हैं हर्ष मेहता के बारे में सब कुछ। 

विज्ञापन
Who is harsh mehta rumoured boyfriend of malaika arora know about him
मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिन वह एक बार फिर चर्चा में तब आईं, जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर हर्ष मेहता नाम के शख्स के साथ बाहर आते देखा गया। इसी के बाद से ही दोनों के डेटिंग को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। अब तो हर कोई उस इंसान को जानना चाह रहा है कि आखिर कौन है हर्ष। इस खबर में हम जानेंगे हर्ष मेहता के बारे में। 

विज्ञापन

कौन है हर्ष मेहता?
हर्ष मेहता 33 साल के हैं और वो मुंबई के रहने वाले हैं। आपको बताते चलें कि हर्ष अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से 17 साल छोटे हैं। हर्ष कथित तौर पर एक अमीर परिवार से हैं और पेशे से हीरे का बिजनेस करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करोडों की संपत्ति है। हालांकी आपको बताते चलें कि कुछ खबरें ये भी चल रही हैं कि हर्ष एक्ट्रेस के मैनजेर भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन


पहले भी दोनों साथ में दिख चुके हैं
26 नवबंर के पहले भी हर्ष मेहता और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को साथ देखा गया था। 29 अक्तूबर को एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी हर्ष मलाइका के साथ लाइव शो एन्जॉय करते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हुआ था। हालांकि आपको बताते चलें कि दोनों के तरफ से रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, वायरल वीडियो से सच आया सामने


इन सितारों को डेट कर चुकी हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की बात करें, तो उन्होंने अरबाज खान से साल 1988 में शादी की थी। इसके बाद उनका एक बेटा भी हुआ अरहान खान। फिर दोनों का 2017 में तलाक हो गया। अरबाज से अलग होने के लगभग एक साल बाद, मलाइका ने 2018 में एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया, और 2024 में दोनों अलग हो गए। अब उनका नाम हर्ष मेहता संग जुड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed