फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is Bollywood King shah rukh khan son Aryan Khan rumored Girlfriend Larissa Bonesi Know more

Larissa Bonesi: कौन हैं लैरिसा बोन्सी? शाहरुख खान के लाडने आर्यन के साथ जुड़ रहा है जिनका नाम

Tue, 02 Apr 2024 06:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Apr 2024 06:40 PM IST
सार

लैरिसा बोन्सी एक ब्राजीलियाई मॉडल और डांसर हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ब्लॉकबस्टर गाने 'सुबह होने न दे' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Who is Bollywood King shah rukh khan son Aryan Khan rumored Girlfriend Larissa Bonesi Know more
आर्यन खान, लैरिसा बोन्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान की लव लाइफ इन दिनों चर्चा में हैं। उनका नाम एक्ट्रेस और ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा बोन्सी के साथ जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन खान और लैरिसा बोन्सी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसकी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शाहरुख खान के बेटे के साथ नाम जुड़ने वाली लैरिसा बोन्सी आखिर कौन हैं? और क्या करती हैं? आइए जानते हैं

विज्ञापन

Sharmila Tagore: सोना लेने में सारी कमाई खर्च कर देती थीं शर्मिला, इस निर्देशक ने दिया था जमीन खरीदने का सुझाव
विज्ञापन


अक्षय कुमार-जॉन के साथ कर चुकी हैं काम
लैरिसा बोन्सी एक ब्राजीलियाई मॉडल और डांसर हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ब्लॉकबस्टर गाने 'सुबह होने न दे' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, सूरज पंचोली के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो एल्बम भी किए हैं। वह सिर्फ एक अच्छी डांसर ही नहीं, बल्कि एक उम्दा कलाकार भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Larissa Bonesi (@larissabonesi)



टॉलीवुड में भी किया है काम
लैरिसा बोन्सी साउथ में भी काम कर चुकी हैं। लैरिसा बोन्सी ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में 'नेक्स्ट एनी' और 'थिक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सैफ अली खान की फिल्म 'गो गोवा गॉन' में एक सहायक अभिनेत्री की भूमिका के साथ की थी।
The Goat Life: पृथ्वीराज सुकुमारन ने नजीब से हुई मुलाकात को किया साझा, द गोट लाइफ में अभिनेता ने निभाई भूमिका

गुरु रंधावा के गानों में किया है काम
लैरिसा बोन्सी मशहूर सिंगर गुरु रंधावा और टोनी कक्कड़ के गानों में जलवा बिखेर चुकीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में आर्यन खान को लैरिसा बोन्सी के साथ एक इवेंट में देखा गया था। इसमें दोनों साथ में दिखाई दिए। आर्यन इंस्टाग्राम पर लैरिसा और उनके पूरे परिवार को फॉलो करतें हैं और लैरिसा भी आर्यन की मां गौरी खान, पिता शाहरुख खान और बहन सुहाना खान को फॉलो करतीं हैं। लैरिसा की मां के जन्मदिन पर आर्यन ने उन्हें अपने ब्रांड D'YAVOL से एक तोहफा भी भेजा था, जिसे लैरिसा की मां ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया था।
Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन के बंगले के बाहर जमा हुई फैंस की भीड़, मैदान स्टार ने ऐसे किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed