फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Balika Vadhu fame Avika Gaur got engaged with Boyfriend Milind Chandwani drops Share an emotional note

Avika Gor: 'बालिका वधू की आनंदी ने की सगाई, बॉयफ्रेंड संग अविका ने शेयर की फोटो; लिखा- 'उसने पूछा और मैंने..'

Wed, 11 Jun 2025 06:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

सीरियल ‘बालिका वधू’ से फेमस हुईं अविका गौर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई की है। इस बात की जानकारी अविका ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है।  

विज्ञापन
Balika Vadhu fame Avika Gaur got engaged with Boyfriend Milind Chandwani drops Share an emotional note
अविका गौर ने की सगाई - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस अविका ने गौर हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे। अपने रिलेशनशिप को भी अविका ने पब्लिकली स्वीकार किया था। अविका और मिलिंद सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

अविका ने लिखा इमोशनल नोट 
बुधवार शाम को अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें सगाई की तस्वीरें शेयर की गई हैं। साथ ही एक इमोशनल नोट भी अविका लिखती हैं, ‘उसने पूछा, मैं मुस्कुराई, फिर रोई। इसके बाद मैंने अपनी जिंदगी की सबसे आसान ‘हां’ कह दी।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Avika Gor: क्या टीवी सीरियल नागिन के सातवें सीजन में नजर आने वाली हैं अविका गौर? जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा

रोमांटिक अंदाज में नजर आईं अविका 
अविका आगे लिखती हैं, ‘मैं पूरी तरह से फिल्मी हूं। मुझे चाहिए बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मोशन। जबकि वह शांत है, तर्क से बात करता है। हमेशा फर्स्ट एड किट साथ लेकर चलता है। इस तरह से हम आपस में फिट हो गए।’ यही कारण है कि जब उसने मुझसे पूछा तो मेरे अंदर की हीराेइन ने काम करना शुरू कर दिया। हवा में हाथ, मेरी आंखों में आंसू और मेरे दिमाग में कोई भी सोच बाकी नहीं रह गई, क्योंकि यही सब सच्चे प्यार की निशानी है। यह सबकुछ बिल्कुल जादू जैसा है।’ 

पांच साल की डेटिंग के बाद सगाई 
अविका गौर और मिलिंद ने साल 2020 में डेटिंग शुरू की थी। लगभग 5 साल डेट करने के बाद दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया है। वैसे अविका पहले भी कई इंटरव्यू में अपनी सगाई और शादी के प्लान के बारे में बता कर चुकी हैं। अविका गौर के करियर फ्रंट की बात करें तो टीवी सीरियल की दुनिया में फेमस होने के बाद एक्ट्रेस ने साउथ और हिंदी की फिल्मों में अभिनय किया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed