फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When naysayers warned Karan Johar for have kids as single parent says many people said What will society say

Karan Johar: जब एकल अभिभावक बनने के फैसले पर करण जौहर को सुनने पड़े थे ताने, विरोधी कहते थे- 'समाज क्या कहेगा'

Tue, 17 Sep 2024 12:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Sep 2024 12:57 PM IST
सार

करण जौहर का कहना है कि उनके कुछ विरोधियों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे अभिभावक पिता बनकर बहुत बड़ी गलती करेंगे। हालांकि, इस दौरान उनकी मां हीरू जौहर ने उन्हें खूब सहयोग दिया। 

विज्ञापन
When naysayers warned Karan Johar for have kids as single parent says many people said What will society say
अपने बच्चों यश और रूही के साथ करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कई शानदार फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं, तो कई स्टारकिड्स को लॉन्च किया है। उन पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगते रहे हैं। इन सबसे इतर उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन पर लोगों ने खूब टीका-टिप्पणी की हैं। इन्ही में से एक फैसला है एकल अभिभावक बनने का। करण जौहर ने विवाह नहीं किया है। वे दो बच्चों-यश और रूही के एकल अभिभावक हैं। करण ने सरोगेसी के जरिए दोनों बच्चों का स्वागत किया। निर्माता ने जब एकल पिता बनने का फैसला लिया था, तब लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं थीं, हाल ही में उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है।
विज्ञापन

कम उम्र से रहीं चुनौतियां
करण जौहर का कहना है कि उनके कुछ विरोधियों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे एकल पिता बनकर बहुत बड़ी गलती करेंगे। हालांकि, इस दौरान उनकी मां हीरू जौहर ने उन्हें खूब सहयोग दिया। इस दौरान करण जौहर ने उन चुनौतियों का भी जिक्र किया, जिनका सामना वे काफी कम उम्र से करते आ रहे हैं। करण जौहर ने बताया कि युवावस्था में वे एक ऐसे शख्स रहे, जो दूसरों के साथ ज्यादा घुल-मिल नहीं पाता था। कई बार वे इस किस्म की एंजाइटी का सामना करने के लिए भोजन का सहारा लिया करते।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गाया हिट गाना 'परदेसिया', सोनू निगम-श्रेया के साथ मिलाए सुर, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

'कॉफी विद करण' को लेकर भी मिले थे सुझाव
करण जौहर का कहना है कि वे अपनी जिंदगी कुछ इस तरीके से जीते हैं, जहां उन्हें किसी चीज का अफसोस न रहे और वे अपराध बोध से भी मुक्त रहना चाहते हैं। करण जौहर ने जय मदान - लेडी ऑफ फॉर्च्यून यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इन चीजों का जिक्र किया। करण जौहर ने कहा, 'मैं कभी पछताना नहीं चाहता, मैं वही करता हूं जो मैं करना चाहता हूं। बहुत से लोगों ने मुझे बहुत सारी सलाह दी हैं'। करण जौहर ने आगे कहा, 'मैंने जब शो 'कॉफी विद करण' शुरू करने का विचार किया, तो कुछ लोगों ने कहा कि मैं खुद को जरूरत से ज्यादा एक्सपोज करके गलती कर रहा हूं। उनका कहना था कि निर्देशक में कुछ रहस्य होना चाहिए और उन्हें कैमरे के पीछे रहना चाहिए, लेकिन मैंने उन मिथकों को तोड़ दिया'।
Kareena Kapoor Khan: 25 साल ‘बेबो’ ने बड़े पर्दे पर किया राज, उपलब्धि पर करीना कपूर को मिल रहा ये खास तोहफा
 
विज्ञापन

लोगों ने किए थे ये सवाल
करण जौहर ने आगे कहा, 'मैंने जब बच्चों के बारे में फैसला लिया तो तमाम लोगों ने कहा, 'तुम इसे लेकर निश्चित हो? लोग क्या कहेंगे? समाज क्या कहेगा?...मैंने उन लोगों से कहा था, 'मेरे साथ जब मेरी मां की दुआएं हैं, तो मुझे इस बात की चिंता क्यों करनी चाहिए कि लोग क्या कहेंगे?' करण जौहर ने कहा, 'मेरी मां हमेशा से मेरे साथ मजबूती से रही हैं। उन्ोहंने तुरंत कहा था, 'तुम्हें बिना पार्टनर के बच्चे चाहिए? तुम अपने इस फैसले पर आगे बढ़ो, लेकिन यह ध्यान रखो कि यह बड़ी जिम्मेदारी है। किसी को अपने सामने बड़े होते देखना और उन्हें एक व्यक्तित्व के रूप में ढालना एक बड़ा जिम्मेदारी का काम है'।
'तुम्बाड' के सेट पर थे असली भूत? निर्देशक ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed