फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Nawazuddin Siddiqui Thoughts About Suicide He Recalled His Struggle Days And Rejection In Bollywood

आत्महत्या करना चाहते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, संघर्ष के दिनों को किया याद; बोले- ‘हाथ से फिसलीं कई फिल्में’

Sat, 08 Nov 2025 11:35 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 08 Nov 2025 11:35 AM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui On His Struggle: नवाजुद्दीन सिद्दीकी वो अभिनेता हैं, जिनकी एक्टिंग का बॉलीवुड में दबदबा देखने को मिलता है। फिर आखिर क्यों आत्महत्या करना चाहते थे नवाज?

विज्ञापन
When Nawazuddin Siddiqui Thoughts About Suicide He Recalled His Struggle Days And Rejection In Bollywood
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि नवाज इंडस्ट्री से जुड़े मामलों पर खुलकर अपनी राय भी रखते हैं। अब एक बार फिर अभिनेता ने इंडस्ट्री को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया है। एक्टर ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब वो सुसाइड करने तक की सोच रहे थे।

विज्ञापन

मेरे पास आई कई फिल्में दूसरे लोगों को मिल गईं
राज शमानी के साथ उनके पॉडकास्ट में नवाजुद्दीन ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। अपने जीवन के सबसे मुश्किल वक्त को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि 2012 से पहले अक्सर ऐसा होता था कि मुझे मौके मिलते थे और फिर खो जाते थे। मैं यह मानने लगा था कि शायद मैं जीवन में कुछ खास हासिल करने के लिए नहीं बना था क्योंकि जब भी मुझे कुछ मिलता था, वह फिसल जाता था। कई फिल्में और प्रोजेक्ट जिनका मैं हिस्सा होने वाला था, दूसरों को मिल गए। हर कोई एक ऐसे दौर से गुजरता है, जब उसे लगता है कि हार मान ली जाए। आप सोचने लगते हैं कि शायद यह किस्मत है, शायद बदकिस्मती। मैं भी यही सोचता था कि अब कुछ नहीं होगा। लेकिन फिर कोई छोटी सी बात मुझे फिर से उम्मीद दे देती। यह सिलसिला 7-8 साल तक चलता रहा।

विज्ञापन

फ्री में एक्टिंग करने को तैयार थे नवाज
हालांकि, नवाज ने ऐसे मुश्किल वक्त में भी हार नहीं मानी और लगे रहे। उन्होंने कहा कि आखिरकार मैंने मान लिया कि शायद कुछ बड़ा नहीं होगा। मैंने खुद से कहा, अगर कुछ नहीं भी हुआ, तो भी मैं एक्टिंग करूंगा। फ्री में करूंगा और अगर करना पड़ा तो सड़कों पर भी करूंगा। लेकिन जब मौके आए तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि वे असली हैं। मुझे लगा कि वे भी मुझसे छीन लिए जाएंगे। साल 2012 में नवाजुद्दीन की बैक टू बैक तीन सफल फिल्में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘कहानी’ और ‘तलाश’ रिलीज हुई थीं। इस पर नवाज ने कहा कि तभी मुझे आखिरकार यकीन होने लगा कि चीजें होती हैं, बस उन्हें समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

When Nawazuddin Siddiqui Thoughts About Suicide He Recalled His Struggle Days And Rejection In Bollywood
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आया सुसाइड का ख्याल
बातचीत के दौरान नवाज़ुद्दीन ने उस समय को भी याद किया जब उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल आने लगे थे। एक्टर ने बताया कि यह एहसास बहुत पहले सफलता से लगभग पांच साल पहले आया था। मेरे कुछ दोस्तों की मौत हो गई थी। एक दुर्घटना में, दूसरा मानसिक बीमारी के कारण और एक आत्महत्या से। हम स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स का एक समूह थे जो एक-दूसरे के करीब रहते थे। इस वजह से मैंने अपने आस-पास बहुत दर्द देखा है। इसके चलते मैं शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कमजोर हो गया था। मैं खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मुझे सचमुच लगता था कि मैं भी मर जाऊंगा। एक समय ऐसा भी था जब मैं रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा था। मैं ट्रेन पकड़ रहा था और सोच रहा था, 'क्या मुझे बस आगे बढ़ जाना चाहिए?' फिर ख्याल आया कि 'नहीं, मुझे ऐसे नहीं जाना चाहिए। जिंदगी शायद मुझे माफ कर दे, जैसे एक्टिंग ने किया है।' और मैं पीछे हट गया।

यह खबर भी पढ़ेंः रश्मिका ने किया कबूल, बोलीं- विजय से शादी करूंगी; पार्टनर के लिए गोली खाने तक को तैयार

‘थामा’ में नजर आए थे नवाज
वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ में नजर आए थे। फिल्म में वो निगेटिव किरदार में दिखे थे। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘रात अकेली है 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed