फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna Says She Will Marry To Vijay Deverakonda Said I Am Ready To Take A Bullet For Him

रश्मिका ने किया कबूल, बोलीं- विजय से शादी करूंगी; पार्टनर के लिए गोली खाने तक को तैयार

Sat, 08 Nov 2025 10:39 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 08 Nov 2025 10:39 AM IST
सार

Rashmika Mandanna Marriage With Vijay: विजय देवरकोंडा से अपनी शादी की चर्चाओं के बीच, अब रश्मिका ने खुद ये बोला है कि वो विजय देवरकोंडा से ही शादी करेंगी।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Says She Will Marry To Vijay Deverakonda Said I Am Ready To Take A Bullet For Him
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कुछ वक्त से नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। पिछले महीने अभिनेता विजय देवरकोंडा से सगाई की सुर्खियों के बाद अब इन दिनों दोनों की फरवरी 2026 में शादी होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि फरवरी 2026 में दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, अब तक इन दोनों कलाकारों की ओर से इन पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच अब रश्मिका ने बताया कि वो अपने पार्टनर में क्या खूबियां देखती हैं। साथ ही उन्होंने शादी के लिए विजय को ही चुना।

विज्ञापन

विजय से शादी करेंगी रश्मिका
ऑनेस्ट टाउनहॉल के साथ एक कैंपस बातचीत में रश्मिका ने अपने पार्टनर को लेकर बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि अब तक जितने भी अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया है, उनमें से वह किसे मारना चाहेंगी, किससे शादी करना चाहेंगी और किसे डेट करना चाहेंगी? इस पर रश्मिका ने कहा कि वह नारुतो (एनीमे किरदार) को डेट करेंगी और विजय देवरकोंडा से शादी करेंगी। रश्मिका का ये जवाह सुन वहां मौजूद हर कोई तालियां बजाने लगा। जाहिर है कि रश्मिका का यह जवाब ऐसे वक्त पर आया है जब विजय देवरकोंडा के साथ उनकी शादी होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों फरवरी 2026 में उदयपुर में शादी करेंगे।

विज्ञापन

मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए जो मेरे लिए लड़ सके
बातचीत के दौरान रश्मिका ने प्यार को लेकर अपनी सोच के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो अपने पार्टनर में क्या गुण चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सच कहूं तो मेरी पसंद का व्यक्ति वह है जो गहराई से समझ सके। मैं सामान्य अर्थों में बात नहीं कर रही। यह जीवन को अपने नजरिए से समझने की क्षमता है। वह कुछ स्थितियों को कैसे देखता है? मुझे ऐसा व्यक्ति चाहिए जो समझने के लिए तैयार हो। कोई ऐसा व्यक्ति जो सचमुच अच्छा हो और जो मेरे साथ या मेरे लिए लड़ सके। अगर कल मेरे खिलाफ कोई जंग होती है, तो मुझे पता है कि वह व्यक्ति मेरे साथ लड़ेगा। मैं भी ऐसा ही करूंगी। मैं उसके लिए किसी भी दिन गोली खा सकती हूं। ऐसा व्यक्ति मेरी पसंद का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Rashmika Mandanna Says She Will Marry To Vijay Deverakonda Said I Am Ready To Take A Bullet For Him
विजय-रश्मिका - फोटो : एक्स

रश्मिका ने शुरू की शादी की तैयारियां!
पिछले महीने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, दोनों की ओर से सार्वजनिक रूप से इन खबरों पर कुछ भी नहीं कहा गया। लेकिन बाद में विजय देवरकोंडा की टीम की ओर से हिंदुस्तान टाइम्स को ये बताया गया कि दोनों कलाकार सगाई कर चुके हैं और अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद इन दिनों ये चर्चाएं चल रही हैं कि दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि रश्मिका ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वो हाल ही में उदयपुर भी पहुंची थीं।

यह खबर भी पढ़ेंः विजय देवरकोंडा संग शादी की तैयारियों के बीच उदयपुर पहुंचीं रश्मिका मंदाना? इस दिन कपल ले सकता है सात फेरे

ऐसा शुरु हुआ दोनों का अफेयर
रश्मिका और विजय के डेटिंग की खबरें तब से चल रही हैं जब उन्होंने 2018 की हिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया था। दोनों को अक्सर साथ समय बिताते हुए देखा गया है। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया, लेकिन फैंस ने अक्सर उन्हें एक जैसी छुट्टियों की जगहों से तस्वीरें साझा करते देखा है। जिससे अटकलों को बल मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed