फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Welcome To The Jungle action sequence shoot with 200 horses second schedule shooting started soon Akshay kumar

Welcome To The Jungle: 200 घोड़ों के साथ शूट होगा ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक्शन सीक्वेंस! जल्द शुरू होगी शूटिंग

Wed, 22 May 2024 10:43 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 22 May 2024 10:43 AM IST
सार

आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर एक और अपडेट सामने आ रही है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए मुंबई और उसके बाहर से 200 घोड़ो को इकट्ठा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Welcome To The Jungle action sequence shoot with 200 horses second schedule shooting started soon Akshay kumar
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

विस्तार

‘वेलकम’ की फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी शूटिंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, संजय दत्त, अरशद वारसी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन और अन्य लोग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की पहली शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के एक गाने को फिल्माने के लिए 500 बैकग्राउंड डांसर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए लाए गए 200 घोड़े!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए 200 घोड़े बुलाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बहुत ही भव्य एक्शन सीक्वेंस होने वाला है। इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग मुंबई में ही होगी। इसके लिए सेट भी तैयार कर लिया गया है और मुंबई, महाबलेश्वर और लोनावाला से घोड़े मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: पांच साल से बन रही ‘रामायण’ बंद होने की कगार पर, रणबीर के नाम पर भी अब तक नहीं मिले निवेशक
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे पूरा होने में लगभग 40 दिन लग गए। पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद कास्ट और क्रू जल्दी ही दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

संजय दत्त ने छोड़ दी फिल्म!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता संजय दत्त ने 15 दिन की शूटिंग करने के बाद फिल्म छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट और फिल्म के शेड्यूल के चलते अभिनेता ने ये कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उसके एक हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फिर से 'लज्जो' बन ऋचा चड्ढा ने दिखाई दिलकश अदाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed