Fauda: इजराइल की हिट सीरीज ‘फौडा’ के चौथे सीजन का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजराइल की हिट टेलीविजन सीरीज ‘फौडा’ (Fauda) सीजन 4 के साथ फिर से लौट रहा है। सोमवार को फौडा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शो के चौथे सीजन का एलान किया गया। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘जिस खबर का हम सभी को इंतजार था, सीजन 4 के लिए फौडा की वापसी होगी। आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by FaudaOfficial (@faudaofficial) on
‘फौडा’ की कहानी इजराइली सेना के अंडरकवर कमांडो यूनिट के इर्द गिर्द बुनी गई है, जिसके सदस्य खुद को फिलिस्तीनी समुदाय में स्थापित करते हैं। वो खुफिया जानकारी इकट्ठा करते हैं और आतंकवादी हमलों को रोकते हैं।
साल 2015 में पहली बार टीवी पर शो प्रसारित किया गया था। अगले ही साल यानी 2016 में शो का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुआ जिसे काफी पसंद किया गया। शो का निर्माण लियोर रज (Lior Raz) और एवी इस्साकारोफ (Avi Issacharoff) ने किया है।