फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   The Traitors 2 new episodes mallika sherawat shweta tiwari shalini paasi krystal dsouza kullu

The Traitors 2: श्वेता के लिए दूल्हा ढूंढ रहीं मल्लिका, रणवीर को बताया बुद्ध; क्रिस्टल के आंसुओं पर उठाया सवाल

Thu, 20 Aug 2026 07:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

Mallika Sherawat in Traitors 2: रियलिटी शो ‘ट्रेटर्स 2’ इन दिनों स्ट्रीम हो रहा है। हाल ही में शो के कुछ नए एपिसोड सामने आए। जानिए क्या है इनमें खास?
 

विज्ञापन
The Traitors 2 new episodes mallika sherawat shweta tiwari shalini paasi krystal dsouza kullu
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्वेता तिवारी के लिए दूल्हा चाहिए तो मल्लिका शेरावत तैयार हैं। रणवीर बराड़ जरूरत से ज्यादा ज्ञान दें तो उनके लिए ‘गौतम बुद्ध’ भी तैयार हैं। शालिनी पासी का बोलने का अंदाज पसंद आया तो उसकी नकल भी हो जाएगी।
विज्ञापन

क्रिस्टल डिसूजा रो दें तो उनके आंसुओं की भी पड़ताल होगी। और इन सबके बीच थोड़ा समय बच जाए तो नाश्ते की टेबल पर कैटवॉक करके उसे ‘हैप्पीनेस वॉक’ भी बना दिया जाएगा। करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ के आने वाले एपिसोड्स में मल्लिका शेरावत के ऐसे ही कई रंग देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

शो में कई जाने पहचाने चेहरे भरोसे और शक के बीच फंसे हैं। कोई किसी की नीयत पर सवाल उठा रहा है तो कोई खुद को ही सही साबित करने में लगा है। ऐसे माहौल में मल्लिका की नजर सब पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

The Traitors 2 new episodes mallika sherawat shweta tiwari shalini paasi krystal dsouza kullu
श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
उठाई श्वेता की शादी की जिम्मेदारी 
श्वेता तिवारी के मामले में तो मल्लिका ने जैसे मैचमेकिंग की जिम्मेदारी ही अपने सिर ले ली है। वह शुरू से ही श्वेता के लिए अच्छे साथी की बात करती रही हैं। अब तो उन्होंने बाकायदा कह दिया कि वह श्वेता को एक अच्छे यूरोपियन पुरुष से मिलवाएंगी। ऐसा पुरुष जो उन्हें प्यार करे, उनकी कद्र करे और उन्हें खुश रखे।

The Traitors 2 new episodes mallika sherawat shweta tiwari shalini paasi krystal dsouza kullu
मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर से बोलीं- ज्ञान कुछ ज्यादा ही है
रणवीर बराड़ की बारी आई तो मल्लिका को लगा कि रणवीर हर बात को समझाने और ज्ञान देने में ज्यादा ही आगे रहते हैं। बस फिर क्या था, उन्होंने रणवीर को अपने ही अंदाज में ‘गौतम बुद्ध’ बना दिया। मल्लिका का मतलब यह नहीं था कि रणवीर सच में कोई संत हैं। वह बस उनके इस अंदाज की खिंचाई कर रही थीं। 



शालिनी की कर डाली मिमिक्री
मल्लिका सिर्फ यह नहीं रुकतीं हैं। वह शो में दूसरे साथियों की मिमिक्री भी कर रही हैं। जिस तरह शो में शालिनी पासी की अपनी एक अलग शैली है। बात समझानी हो तो वह उसे पूरा खोलकर बताती हैं।  मल्लिका ने यही अंदाज पकड़ लिया और फिर शालिनी की नकल उतारकर उनकी खिंचाई करने लगीं।

The Traitors 2 new episodes mallika sherawat shweta tiwari shalini paasi krystal dsouza kullu
मल्लिका और क्रिस्टल - फोटो : X
क्रिस्टल के आंसू पर किया सवाल  
इसके अलावा मल्लिका ने शो में क्रिस्टल डिसूजा को रोते देखा तो उनके टीवी अभिनेत्री होने का हवाला देते हुए कहा कि कैमरे के सामने रोना उनके लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। 

The Traitors 2 new episodes mallika sherawat shweta tiwari shalini paasi krystal dsouza kullu
रियलिटी शो ‘ट्रेटर्स 2’ के प्रतिभागी - फोटो : सोशल मीडिया
नाश्ते की टेबल पर किया कैटवॉक
वहीं शो में जब मल्लिका सुबह नाश्ते की टेबल पर पहुंचीं तो वहीं कैटवॉक शुरू कर दिया। नाम भी खुद ही रख लिया, ‘हैप्पीनेस वॉक’। रैंप नहीं है तो क्या हुआ, नाश्ते की टेबल है। मल्लिका को मस्ती के लिए किसी खास जगह या खास मौके की जरूरत नहीं है। शायद यही बेफिक्री उनकी पहचान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed