फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Watch Sidharth Malhotra film Yodha on OTT streaming on Prime Video need to pay 349 rs or wait for free service

Yodha on OTT: इस दिन ओटीटी पर फ्री में देख सकेंगे योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए खुशखबरी

Fri, 26 Apr 2024 12:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 26 Apr 2024 12:23 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए खुशखबरी। सिद्धार्थ के फैंस घर बैठे इस दिन फ्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं योद्धा।  

विज्ञापन
Watch Sidharth Malhotra film Yodha on OTT streaming on Prime Video need to pay 349 rs or wait for free service
फिल्म योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे निर्देशित फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म में एक फौजी का रोल निभाया, जो स्पेशल फोर्स का सदस्य है। सिनेमाघरों में फिल्म की शुरुआत धीमी रही। शैतान से कड़ी टक्कर मिलने से फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही। लेकिन अब फिल्म को ओटीटी पर जारी किया जा रहा है। फिल्म 'योद्धा' का बजट 55 करोड़ रुपये का था। फिल्म ने महज 33 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था।
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं फिल्म
फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पटानी ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पांस मिला। हालांकि एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हैं और उन्होंने फिल्म 'योद्धा' को सिनेमाघरों में देखना मिस कर दिया हो, वह यह फिल्म अब आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। फिल्म 'योद्धा' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है। इस फिल्म को अगर आपको जल्दी देखना है तो आप 349 रुपए खर्च करके इसे तुंरत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। अगर आप इस फिल्म को बिल्कुल फ्री में देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 10 मई का इंतजार करना होगा। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने निर्मित किया था। 
विज्ञापन


फिल्म योद्धा
फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। इसका निर्माण अपूर्व मेहता, हीरू जौहर, करण जौहर और शशांक खेतान ने किया है। बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ और राशि खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन दोनों के अलावा दिशा पाटनी ने भी अपने काम के लिए प्रशंसकों से तारीफ बटोरी थी। देखते है अब यह फिल्म ओटीटी पर क्या गुल खिलाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही निर्देशक शांतनु बागची की फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आएंगे। यह एक स्पाई थ्रिलर एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जो पकिस्तान में हुए भारत के रॉ मिशन के बारे में है। रॉ फील्ड ऑपरेटिव अमनदीप सिंहा (सिद्धार्थ मल्होत्रा), परमाणु हथियार बनाने में पाकिस्तान की भागीदारी के बारे में जांच करने के लिए एक अंडरकवर मिशन पर पाकिस्तान जाते हैं और फिर क्या होता है यह फिल्म का एक अहम हिस्सा है।

Arushi Sharma: गोल्डन कलीरे-गुलाबी लहंगे में आरुषि का ब्राइडल लुक, लव आज कल अभिनेत्री ने साझा की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed