फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vishwambhara shooting to wrap up by end of june chiranjeevi trisha film post production will start in july

Vishwambhara: 'विश्वंभरा' की शूटिंग खत्म करने की तैयारी में चिरंजीवी, इस दिन पोस्ट प्रोडक्शन में जाएगी फिल्म

Sun, 19 May 2024 04:55 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 May 2024 04:55 PM IST
सार

'विश्वंभरा' की शूटिंग तेजी से चल रही है। चिरंजीवी अन्य कलाकारों के साथ बड़े पैमाने पर एक्शन सीन्स फिल्मा रहे हैं। वहीं अब फिल्म की शूटिंग पर नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Vishwambhara shooting to wrap up by end of june chiranjeevi trisha film post production will start in july
विश्वंभरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया। 'विश्वंभरा' की शूटिंग तेजी से चल रही है। चिरंजीवी और अन्य कलाकारों के साथ एक्शन सीन्स बड़े पैमाने पर शूट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

अगले महीने खत्म होगी फिल्म की शूटिंग
वहीं अब फिल्म को लेकर ताजा खबर है कि निर्माता जल्द ही इसकी शूटिंग पूरी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म विश्वंभरा की पूरी शूटिंग जून के अंत तक खत्म हो जाएगी। निर्माता बचे हुए हिस्सों को नए शेड्यूल के साथ पूरा करने की योजना बना रहे हैं, जो काफी लंबा बताया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म में वीएफएक्स से जुड़े कई हिस्से होंगे। टीम पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों के लिए अधिक समय रखना चाहती हैं और यही कारण है कि उन्होंने जल्द से जल्द शूटिंग खत्म करने का फैसला किया है।
Celebs: मलाइका से पहले इन सितारों ने किराए पर दिए अपने आलीशान घर, किराया वसूल हर महीने करते हैं मोटी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बजट में बन रही 'विश्वंभरा'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विश्वंभरा' का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर किया जा रहा है। डायलॉग साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी का है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी का है।
Samarth Jurel: 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर हुए समर्थ जुरेल, लेकिन ऐसे हो सकती है बाद में एंट्री!

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म के जरिए उथ अभिनेत्री तृषा और चिरंजीवी 18 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म संक्रांति से पहले 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Indian 2: फिल्म के सीक्वल के बाद ‘इंडियन 3’ की तैयारी में हैं कमल हासन! बताया- कब होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed