फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virat Kohli and Anushka Sharma SPOTTED with baby Vamika in New York fans asked to respect their privacy

Virat-Anushka: न्यूयॉर्क में वामिका के साथ घूमते हुए विराट-अनुष्का की वीडियो वायरल, यूजर्स ने जताई आपत्ति!

Sat, 08 Jun 2024 12:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 08 Jun 2024 12:48 PM IST
सार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल न्यूयॉर्क में मौजूद हैं। विराट टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बीच यह कपल बेटी वामिका के साथ न्यूयॉर्क में घूमते नजर आया है। 

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma SPOTTED with baby Vamika in New York fans asked to respect their privacy
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बेहद मशहूर कपल हैं। दोनों के फैंस की काफी लंबी तादाद है। फिलहाल विराट टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क में हैं। इस दौरान अनुष्का भी विराट कोहली के साथ मौजूद हैं। रविवार को विराट पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैदान पर उतरने वाले हैं। उससे पहले अनुष्का और विराट को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ घूमते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूयॉर्क में हाथ थामे घूमते दिखे अनुष्का-विराट 
सोशल मीडिया साइट पर इस कपल के फैमिली आउटिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो न्यूयॉर्क के एक होटल का है। इसमें कोहली और अनुष्का बेटी वामिका का हाथ थामे होटल में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का और कोहली के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काफी लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोग जमकर इस वीडियो पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Baby Play Review: फिर बयां हुई फिल्म जगत में हाशिये के कलाकारों की हकीकत, पूजा और रवि चौहान का प्रभावी अभिनय

लोगों ने कपल की निजता का सम्मान करने की दी नसीहत 
इस वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का डेनिम पहने नजर आए। दोनों काफी खुश और परिवार के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई फैंस ने इस तरह कपल की वीडियो रिकॉर्ड करने पर आपत्ति भी जताई है। एक यूजर ने उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हुए लिखा, "कृपया, उनकी निजता का उल्लंघन ना करें, वो भी इंसान हैं"। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप उनकी वीडियो इस तरह क्यों रिकॉर्ड और शेयर क्यों कर रहे हो ? उनकी निजता का सम्मान करो।" 
टीवी सितारों को छोटा समझते हैं बॉलीवुड सितारे? इन अभिनेत्रियों ने साझा किया दर्द
'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी अनुष्का
कपल के प्रोफेशन फ्रंट की बात करें तो विराट फिलहाल अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ टी20 विश्व कप 2024 में हिस्सा ले रहे हैं। इस विश्व कप में भारतीय टीम को चार ग्रुप मैच खेलना है, जिसके पहले मैच में टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया था। वहीं, अनुष्का अपनी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर व्यस्त हैं। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक होगी। फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं। 
Shilpa Shetty: शिल्पा के जन्मदिन पर बहन शमिता का उमड़ा प्यार, बताया लाइफलाइन, वीडियो साझा कर दी शुभकामनाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed