फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Users do not like Sunidhi Chauhan Viral Dance trolled the singer

Sunidhi Chauhan Viral Video: यूजर्स को पसंद नहीं आया सुनिधि चौहान का डांस, बोले- जब आवाज इतनी अच्छी है तो...

Sun, 28 Dec 2025 01:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 28 Dec 2025 01:24 PM IST
सार

Sunidhi Chauhan Viral Dance Video: सिंगर सुनिधि चौहान ने हाल ही में दिल्ली में एक प्रोग्राम में परफॉर्म करते हुए डांस किया। उनके डांस के वीडियो वायरल हैं। हालांकि यूजर्स को उनका डांस पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
Users do not like Sunidhi Chauhan Viral Dance trolled the singer
सान्या मल्होत्रा, सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर सुनिधि चौहान 'आई एम होम इंडिया टूर' के तहत शनिवार को दिल्ली पहुंचीं। यहां उन्होंने परफॉर्म किया। परफॉर्म करने के दौरान उन्होंने गाना गाने के साथ डांस भी किया। उनके साथ स्टेज पर एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी डांस करती हुई नजर आईं। उनके परफॉर्मेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कई यूजर्स को सुनिधि की परफॉर्मेंस अच्छी लगी, तो वहीं कुछ यूजर्स को उनका डांस पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने उनके डांस वीडियो पर कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

सुनिधि चौहान ने सान्या मल्होत्रा के साथ किया डांस
शनिवार को सुनिधि चौहान ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में परफॉर्म किया। प्रोग्राम के कई वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में सुनिधि, एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के साथ डांस कर रही हैं। उनके डांस को यूजर्स ने पसंद किया है और उनकी तारीफ की है। एक दूसरे वीडियो में सुनिधि चौहान शॉर्ट ड्रेस में गाना गा रही हैं और डांस कर रही हैं। यह डांस यूजर्स को पसंद नहीं आया है। कई यूजर्स ने उनके डांस पर प्रतिक्रिया दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vandana Prajapati (@m.fire.child)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को पसंद नहीं आया डांस
सुनिधि चौहान के वायरल डांस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'जब आवाज इतनी अच्छी है तो यह सब ड्रामा करने की क्या जरूरत है?' एक और यूजर ने लिखा है 'वह अच्छी सिंगर हैं लेकिन अच्छी डांसर नहीं हैं।' एक और यूजर ने सुनिधि का डांस देख कर पूछा है 'क्या वह ठीक है?' एक यूजर ने लिखा है 'हर बार शकीरा बनने के चक्कर में कचरा करती हैं।'




विज्ञापन

सुनिधि चौहान का काम
आपको बता दें कि सुनिधि चौहान बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र से गाना और परफॉर्म करना शुरू किया। उन्होंने फिल्म 'शस्त्र' में सबसे पहले गाना गाया। 'शीला की जवानी', 'धूम मचाले' और 'कमली' उनके मशहूर गाने हैं। वह डांस शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed