{"_id":"66cf64e5b3a925ba620a588d","slug":"vijay-varma-spoke-about-struggle-recalled-why-he-never-took-money-from-home-had-only-rs-18-in-his-bank-account-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Varma: 'बैंक खाते में केवल 18 रुपये थे, घर से कोई पैसे भी नहीं लिए', संघर्ष के दिनों को याद कर बोले विजय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vijay Varma: 'बैंक खाते में केवल 18 रुपये थे, घर से कोई पैसे भी नहीं लिए', संघर्ष के दिनों को याद कर बोले विजय
Wed, 28 Aug 2024 11:27 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:27 PM IST
सार
विजय ने बताया, ''मुझसे कहा गया कि अगर मेरे किराए और भत्ते का बंटवारा हो गया, तो मैं कड़ी मेहनत नहीं करूंगा।इसलिए मुझे अपने अंदर की आग को मजबूत होने देना चाहिए। दो तीन महीनों में, मेरे पास कुछ भी नहीं बचा था।"
विज्ञापन
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता विजय वर्मा को जल्द ही वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में देखा जाएगा। फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता विजय ने हिंदी फिल्मों में नाम कमाने से पहले एक लंबा संघर्ष किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, विजय ने एक समय को याद किया जब उनके बैंक खाते में सिर्फ 18 रुपये बचे थे और उन्होंने बताया कि यह शायद उनकी जिंदगी का सबसे बुरा समय था।
संघर्ष के दिनों को याद कर बोले विजय
शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए विजय ने कहा, "यह बहुत बुरा समय था, यह मेरा सबसे संधर्ष वाला समय था। मेरे खाते में सिर्फ 18 रुपये थे और मैं या तो पानीपुरी या इडली खा सकता था।" जब उनसे पूछा गया कि वह एक अच्छे और संपन्न घर से होने के बावजूद ऐसी स्थिति में क्यों थे, तो विजय ने बताया, "मैंने घर से पैसे लेना बंद कर दिया था क्योंकि मेरे पिता मुझसे बात नहीं करते थे।"
छोटी सी भूमिका निभाकर किया था गुजारा
विजय ने बताया, ''मुझसे कहा गया कि अगर मेरे किराए और भत्ते का बंटवारा हो गया, तो मैं कड़ी मेहनत नहीं करूंगा।इसलिए मुझे अपने अंदर की आग को मजबूत होने देना चाहिए। दो तीन महीनों में, मेरे पास कुछ भी नहीं बचा था, उस समय मैंने पैसे के लिए एक छोटी सी भूमिका और यह एक बहुत बुरा अनुभव था। इसलिए यह मेरे जीवन का सबसे निचला स्तर था।"
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक'
बता दें कि विजय वर्मा की आने वाली वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जो इससे पहले भीड़, थप्पड़, आर्टिकल 15 और मुल्क बना चुके हैं। इस सीरीज में छह एपिसोड होंगे। इसकी स्ट्रीमिंग 30 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी। इसमें मनोज पाहवा, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा और अरविंद स्वामी समेत कई कलाकारों ने काम किया है।