फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vidyut Jammwal Hollywood Debut film Street Fighter reboot begins filming

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शुरू हुई शूटिंग, निभाएंगे यह किरदार

Fri, 05 Sep 2025 06:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Sep 2025 06:02 PM IST
सार

Vidyut Jammwal Hollywood Film: पैरामाउंट पिक्चर्स ने लीजेंडरी एंटरटेनमेंट और कैपकॉम के साथ मिलकर शुक्रवार को फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पूरी कास्ट का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Vidyut Jammwal Hollywood Debut film Street Fighter reboot begins filming
विद्युत जामवाल, धालसिम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और आधिकारिक तौर से विद्युत जामवाल इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। मशहूर वीडियो गेम फ्रैंचाइजी पर आधारित इस फिल्म में कई मशहूर हॉलीवुड सितारों सहित एक बड़ी टीम शामिल है।
विज्ञापन

आधिकारिक तौर से फिल्म से जुड़े विद्युत
पैरामाउंट पिक्चर्स ने लीजेंडरी एंटरटेनमेंट और कैपकॉम के साथ मिलकर शुक्रवार को फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पूरी कास्ट का खुलासा किया। प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में लिखा 'अखाड़े में राज बहुत देर तक राज नहीं रहते। 'स्ट्रीट फाइटर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टूर्नामेंट शुरू हो गया है!' पोस्ट में सभी कलाकारों के नाम के साथ विद्युत जामवाल का भी नाम है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Street Fighter (@streetfightermovie)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में विद्युत जामवाल का किरदार
मार्शल आर्ट के लिए मशहूर विद्युत जामवाल को 'स्ट्रीट फाइटर' की दुनिया में एकमात्र भारतीय किरदार, धालसिम की भूमिका के लिए चुना गया है। धालसिम एक योगी है, जिसके पास आग उगलने की क्षमता है। वह मूल रूप से एक शांत व्यक्ति है, जो अपने परिवार का पालन-पोषण करने में लगा है। 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म से विद्युत जामवाल हॉलीवुड डेब्यू करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Breakups: सलमान-ऐश्वर्या से लेकर सुशांत-अंकिता तक, यह हैं बॉलीवुड के सबसे चर्चित ब्रेकअप
विज्ञापन

Vidyut Jammwal Hollywood Debut film Street Fighter reboot begins filming
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mevidyutjammwal
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल के अलावा एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटीनो, जेसन मोमोआ, कैलिना लियांग, रोमन रेन्स, ऑरविल पेक, कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज, जैक्सन और डेविड डस्टमलचियन जैसे कलाकार होंगे। फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता किताओ सकुराई कर रहे हैं।

विद्युत जामवाल का काम
विद्युत जामवाल 'कमांडो' और 'खुदा हाफिज' जैसी एक्शन फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। वह आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म 'क्रैक' में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी। विद्युत जामवाल अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed