फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Kaushal shares working experience with Ranbir Kapoor and Alia Bhatt in Movie Love and War Know Details

Vicky Kaushal: 'वे कमाल हैं', विक्की कौशल ने 'लव एंड वॉर' में आलिया-रणबीर के साथ काम करनने का अनुभव किया साझा

Fri, 27 Jun 2025 05:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Jun 2025 05:49 PM IST
सार

Vicky Kaushal On Collaborating With Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी अहम रोल में नजर आएंगे। विक्की ने हाल ही में दोनों सितारों के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal shares working experience with Ranbir Kapoor and Alia Bhatt in Movie Love and War Know Details
रणबीर-आलिया-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म पर काम चल रहा है। दमदार सितारों से सजी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने फिल्म में रणबीर-आलिया के साथ काम करने का अनुभव बताया। जानिए

विज्ञापन

Vicky Kaushal shares working experience with Ranbir Kapoor and Alia Bhatt in Movie Love and War Know Details
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

रणबीर और आलिया के साथ दूसरी बार काम कर रहे विक्की
विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दूसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले विक्की कौशल ने जहां आलिया के साथ 'राजी' में काम किया। फिल्म 'संजू' में वे रणबीर कपूर के साथ काम कर चुके हैं। विक्की कौशल ने आलिया और रणबीर के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए दोनों की जमकर तारीफ की। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में विक्की ने अपनी आगामी फिल्म, स्टारडम और निजी जिंदगी पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal shares working experience with Ranbir Kapoor and Alia Bhatt in Movie Love and War Know Details
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोले- 'दोनों बहुत शानदार इंसान हैं'
रणबीर और आलिया के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा, 'वे दोनों कमाल हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा मुझे रणबीर और आलिया के बारे में जो बात पसंद है, वह यह है कि वे शानदार इंसान हैं। मैंने उनके साथ 'संजू' और 'राजी' में काम किया है और यह उन दोनों के साथ काम करने का दूसरा मौका है। यही बात इसे मजेदार और आसान बनाती है'।

विज्ञापन

Vicky Kaushal shares working experience with Ranbir Kapoor and Alia Bhatt in Movie Love and War Know Details
रणबीर-आलिया-विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम

भंसाली के साथ रहना सीखने वाला अनुभव
विक्की ने 'लव एंड वॉर' में संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए कहा, 'वे एक बच्चे की तरह हैं, जो हर चीज के बारे में जिज्ञासु हैं। जो अभिनेता, कंटेंट, कैमरा, सेट और हर चीज के साथ गहराई से जानना और बारीकी से एक्सप्लोर करना चाहता है, वह हमेशा ऐसा ही सोचते हैं कि मैं और क्या कर सकता हूं, और किन तरीकों से मैं इसे जादुई, नया, सिनेमैटिक बना सकता हूं। मेरे लिए उन्हें देखना, उनके साथ रहना एक सीखने वाला अनुभव है'।

Vicky Kaushal shares working experience with Ranbir Kapoor and Alia Bhatt in Movie Love and War Know Details
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

कब रिलीज होगी फिल्म
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है फिल्म 'लव एंड वॉर' एक लव स्टोरी फिल्म है। भंसाली इससे पहले रणबीर के साथ फिल्म 'सावरिया' में काम कर चुके हैं। बात करें फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज की तो यह साल 2026 में ईद पर दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed