फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran Bengali actor and eminent theatre personality Manoj Mitra hospitalised his condition is very critical

Manoj Mitra Hospitalised: लोकप्रिय बंगाली अभिनेता मनोज मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

Mon, 23 Sep 2024 10:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Sep 2024 10:25 AM IST
सार

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता मनोज मित्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 85 वर्षीय एक्टर को सांस लेने में तकलीफ व उम्र संबंधी अन्य परेशानियों के चलते भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Veteran Bengali actor and eminent theatre personality Manoj Mitra hospitalised his condition is very critical
Manoj Mitra - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय बंगाली अभिनेता मनोज मित्रा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सेहत काफी नाजुक बताई जा रही है। मनोज मित्रा रंगमंच की दुनिया का भी चर्चित चेहरा रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक मनोज मित्रा की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। 

विज्ञापन


सीने में दर्द की शिकायत के बाद किया गया भर्ती
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डॉक्टरों की तरफ कहा गया है कि एक्टर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 85 वर्षीय एक्टर सोडियम-पोटेशियम असंतुलन तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अलग होने के बाद भी दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं ये सितारे, पेश करते हैं अच्छाई की मिसाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में किया काम 
वरिष्ठ अभिनेता का उपचार कर रहे डॉक्टरों में से एक ने रविवार शाम न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'मनोज मित्रा की हालत बहुत गंभीर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है'। तपन सिन्हा की 'बंछारामर बागान' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर मनोज मित्रा ने दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्मों 'घरे बाइरे' और 'गणशत्रु' में भी अभिनय किया है।
Bollywood Couples: इन सितारों के प्यार की सुगबुगाहट तेज, सूची में शामिल अनन्या पांडे सहित कई चर्चित नाम

लिखे हैं 100 से अधिक नाटक
85 वर्षीय अभिनेता ने दिग्गज निर्देशकों बुद्धदेब दासगुप्ता, बासु चटर्जी, तरुण मजूमदार, शक्ति सामंत और गौतम घोष की फिल्मों में भी अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने 100 से अधिक नाटक भी लिखे हैं। अनेक पुरस्कारों के अलावा, मनोज मित्रा को वर्ष 1985 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला।
Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा नाम है मेरा...., प्रसिद्ध डायलॉग, विलेन के किरदार में देख कर कांप जाते थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed