फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   vedang raina sings jashn e bahaara fans go crazy over khushi kapoor boyfriend

Viral Video: गिटार की धुन के साथ वेदांग रैना ने गाया जश्न-ए-बहारा, फैंस बोले- खुशी कपूर जिंदगी में जीत गईं

Tue, 15 Jul 2025 11:36 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 15 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

Vedang Raina Sings Jashan-e-Bahara: कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर वेदांग रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वेदांग खूबसूरत आवाज में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
vedang raina sings jashn e bahaara fans go crazy over khushi kapoor boyfriend
वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता वेदांग रैना एक अच्छे सिंगर भी हैं, ये बात तो हर कोई जानता है। अब वेदांग का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना रोमांटिक अंदाज में गिटार बजाते हुए गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आते ही फैंस एक्टर की आवाज पर फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन


वेदांग ने दिखाया सिंगिंग टैलेंट
जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में अपने डेब्यू के बाद से वेदांग रैना अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। हालांकि अब वो अपने सिंगिंग टैलेंट के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो संजय लीला भंसाली की फिल्म जोधा अकबर का मशहूर गीत ‘जश्न-ए-बहारा’ गा रहे हैं। इस वीडियो में वेदांग को गिटार के सुरों पर गाते देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर आया फैंस का रिएक्शन 
इस वीडियो को देखकर फैंस की तरफ से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग न सिर्फ उनकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि कई लोगों ने लिखा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे ये गाना वेदांग के लिए ही बना हो। 






वेदांग की पर्सनल लाइफ 
गौरतलब है कि खुशी कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर पहले ही कई बार अटकलें लग चुकी हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है, लेकिन पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया एक्टिविटी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

फिल्म 'जिगरा' में आए थे नजर
फिलहाल, वेदांग रैना का ये गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस बेसब्री से उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार वेदांग आलिया भट्ट के साथ फिल्म जिगरा में नजर आए थे। इस फिल्म में वेदांग ने आलिया के भाई का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed