Bhool Bhulaiyaa 3: चंदू चैंपियन पिटा तो कार्तिक की आस बने रूह बाबा, रिलीज से पहले फिर खोल दिया दावों का पिटारा
फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'भूल भुलैया 3' में इस बार मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी भी होने वाली है।
विस्तार
कार्तिक आर्यन इस साल फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आए। हालांकि, जून में रिलीज हुई उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत खास नहीं रही। कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन, उनके अभिनय और मेहनत की जमकर सराहना हुई, लेकिन नोट बटोरने के मामले में 'चंदू चैंपियन' पीछे रह गई। अब कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। वहीं, कार्तिक की आस भी इस फिल्म से बहुत ज्यादा बंधी हुई है और अब उन्होंने तमाम दावों का पिटारा खोल दिया है।
कार्तिक आर्यन का दावा
कार्तिक आर्यन ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर साझा किया है। इसमें उन्होने लिखा है कि इस सीजन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में उनकी 'भूल भुलैया 3' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म पूरे सप्ताह इस मामले में पहले पायदान पर रही है। कार्तिक का यह दावा साफ संकेत है कि अभिनेता को अपनी इस फिल्म से कितनी उम्मीदें हैं। साल 2022 में आई 'भूल भुलैया 2' ने कार्तिक के सितारे एकदम से बदल दिए थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अभिनेता अब लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी से भी कुछ ऐसे ही धमाल की आस लगाए बैठ हैं।
Anushka Sharma: पति के कपड़े पहनना पसंद करती हैं अनुष्का शर्मा, बोलीं- 'टी-शर्ट और जैकेट ले लेती हूं उधार'
दिवाली पर होगा रूह बाबा का धमाका
फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर आज 6 अक्तूबर को जारी हो रहा है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'भूल भुलैया 3' में इस बार मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी भी होने वाली है। इसके अलावा तृप्ति डिमरी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर धमाका करेगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला 'सिंघम अगेन' के साथ होगा।
Shraddha Kapoor: लहंगे में श्रद्धा ने चुराया दिल, यूजर बोलें- चलने में हो रही दिक्कत, प्रशंसकों ने बताई वजह
इस ओटीटी पर देखें 'चंदू चैंपियन'
बात करें फिल्म 'चंदू चैंपियन' की तो इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 61.8 करोड़ रुपये रहा। इसमें वे एक्टर ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में नजर आए। इस किरदार के लिए कार्तिक को 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024’ (IFFM) में बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Amit Aryan: एफआईआर लेखक अमित आर्यन ने सलीम खान और जावेद अख्तर पर लगाए आरोप, बोले- वे राइटर नहीं कॉपी राइटर हैं