फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uorfi javed shares video of lip filler removal treatment and she was in pain

Uorfi Javed: लिप फिलर रिमूव कराते हुए उर्फी ने शेयर किया वीडियो, दर्द से कराहते नजर आईं इंफ्लुएंसर; देखें

Sun, 20 Jul 2025 03:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 20 Jul 2025 03:26 PM IST
सार

Uorfi Javed Lip Filler Treatment: उर्फी जावेद अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने नौ साल बाद अपने लिप फिलर्स को हटा दिया है। देखें हैरान कर देने वाला वीडियो।

विज्ञापन
Uorfi javed shares video of lip filler removal treatment and she was in pain
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें देख नेटिंजस हैरान हो रहे हैं। वीडियो में उर्फी का चेहरा और होंठ काफी सूजा हुआ दिख रहा है। इंफ्लुएंसर ने पोस्ट में वीडियो के बारे में पूरी जानकारी भी दी है। आइए जानें उर्फी ने क्या बताया। 

विज्ञापन

उर्फी जावेद के वीडियो ने किया हैरान
इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद किसी हॉस्पिटल में डॉक्टर से अपने होंठों पर कुछ सर्जरी करवाती दिख रही हैं, जिसमें डॉक्टर उनके होंठ पर इंजेक्शन लगा रहे हैं और वो दर्द से कराह रही हैं। इसके बाद उनका चेहरा और होंठ पूरी तरह सूज जाता है, लेकिन उन्हें आप वीडियो में हंसते हुए भी देख सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी ने कहा कि इसे आप अपने रिस्क पर देखें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)




क्या है ये सर्जरी?
इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन भी लिखा हैं, जिसमें उन्होंने बताया, ‘नहीं, यह कोई फिल्टर नहीं है, मैंने अपने लिप फिलर्स को रिमूव कराने का फैसला किया है, क्योंकि वे हमेशा गलत जगह पर लगे रहते थे। मैं फिर से लिप फिलर ट्रीटमेंट करवाऊंगी, लेकिन प्राकृतिक रूप से। मैं फिलर्स के लिए बिल्कुल भी मना नहीं कर रही हूं, लेकिन इसे रिमूव कराना बेहद दर्दनाक होता है। इसके अलावा, यह बहुत जरूरी है कि आप फिलर्स के लिए किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाएं, क्योंकि इसे बहुत सावधानी से कराना चाहिए।’ 

यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: पराग त्यागी ने शेफाली के मस्ती भरे पलों को किया शेयर, बोले- ‘वो हर किरदार में बेस्ट थीं’

9 साल बाद हटवाया लिप फिलर
बीते शनिवार को उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिप फिलर रिमूव के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि लिप फिलर ट्रीटमेंट उन्होंने 9 साल पहले यानी कि 18 साल की उम्र में कराया था। अब जिसे उर्फी ने हटवा दिया है, लेकिन वह इसे फिर से करवाएंगी, ऐसा उन्होंने कहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed