फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uorfi Javed & Nikita Luther WIN The Traitors Season 1 they will get 1 crore rupees

The Traitors: 'द ट्रेटर्स' के विजेताओं का हुआ एलान, इनाम के तौर पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

Thu, 03 Jul 2025 10:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 03 Jul 2025 10:45 PM IST
सार

The Traitors Winner: शो 'द ट्रेटर्स' के विजेताओं का एलान हो गया है। दोनों ने धोखेबाजों से अपने अपको बचाकर रखा था। इन दोनों को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uorfi Javed & Nikita Luther WIN The Traitors Season 1 they will get 1 crore rupees
उर्फी जावेद, निकिता लूथर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। वह चैट शो और रियलिटी शो को होस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के होस्ट बने। इसे काफी लोगों ने पसंद किया। इसमें कई एक्टर और एक्ट्रेस ने हिस्सा लिया। अब इस शो के विनर का एलान हो गया है। 

विज्ञापन

दो कंटेस्टेंट बने विजेता
उर्फी जावेद और पोकर खिलाड़ी निकिता लूथर इस शो की विजेता चुनी गई हैं। शो 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड तीन जुलाई को अमेजन प्राइम पर आया। इसमें दिखाया गया कि विजेता उर्फी जावेद और निकिता हैं। लोगों ने कयास लगाए थे कि अपूर्वा मुखिजा या हर्ष गुजराल इस सीजन के विजेता हो सकते हैं लेकिन दोनों के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी। 
शो के फाइनल में इस बात का पता चला कि उर्फी और निकिता गद्दारों को बेनकाब करने और उन्हें मात देने में कामयाब हुईं।

यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: मौत के एक हफ्ते बाद भावुक हुए शेफाली जरीवाला के पति, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Uorfi Javed & Nikita Luther WIN The Traitors Season 1 they will get 1 crore rupees
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम-@urf7i

शो के बारे में
ये शो कुछ इस तरह से था कि शो में, कुछ प्रतिभागियों को गुप्त रूप से गद्दार के रूप में चुना गया था। उन्हें दूसरों (जिन्हें निर्दोष कहा जाता है) को उनकी पहचान बताए बिना खत्म करने का काम सौंपा गया था। गद्दारों ने हर रात निर्दोष लोगों को मार डाला। निर्दोष लोग वोट के जरिए गद्दारों को उजागर करने की कोशिश करते थे। अगर निर्दोष हर गद्दार को खत्म कर देते, तो वे इनाम के हकदार होते। अगर सिर्फ एक गद्दार बचता, तो वे पूरी तरह नाकाम हो जाते।

विज्ञापन

विजेताओं को क्या मिलेगा?
उर्फी जावेद और निकिता ने खुद को कई हफ्तों तक धोखेबाजी के जाल से बचाया और यह खिताब हासिल किया। 
शो के दोनों विनर्स को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। 'द ट्रेटर्स' का पहला सीजन तो खत्म हो चुका है। अब दर्शक इसके दूसरे सीजन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed