फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ulajh new poster released of janhvi kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Meiyang Chang Adil Hussain film

Ulajh: 'उलझ' के कई नए पोस्टर जारी, खौफ में दिखीं जान्हवी कपूर तो रहस्यमयी अंदाज में नजर आए गुलशन देवैया

Fri, 19 Jul 2024 05:07 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 19 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

'उलझ' के निर्माताओं ने ट्रेलर के बाद अब फिल्म के कई कलाकारों के नए पोस्टर जारी किए गए हैं, जिनमें जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया का नया अंदाज देखने को मिला है।

विज्ञापन
Ulajh new poster released of janhvi kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Meiyang Chang Adil Hussain film
'उलझ' - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसकी रिलीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसदं किया। वहीं, अब निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें जान्हवी कपूर का अलग अंदाज दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म से सभी कलाकारों का भी पोस्टर जारी किया गया है।

विज्ञापन

फिल्म के कई पोस्टर जारी
इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर ने अपने और सह-कलाकारों के नए पोस्टर के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन किया। पहले पोस्टर में जान्हवी अपने हाथ में एक गोपनीय फाइल पकड़े हुए काफी गंभीर दिख रही हैं। पोस्ट में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और मेयांग चांग जैसे हर किरदार की झलक भी दी गई है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हर फुसफुसाहट झूठ है। हर दोस्त एक जाल है। हर सुराग एक विश्वासघात है।' जैसे ही पोस्टर शेयर किए गए, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म उच्च-दांव वाली अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक कहानी को दिखाएगी। निर्माताओं ने हाल ही में 'उलझ' का आकर्षक ट्रेलर जारी किया था, जिसमें जान्हवी ने सुहाना भाटिया की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो एक युवा राजनयिक है, जो साजिश के जाल में उलझी हुई है। उनका किरदार रूढ़ियों को चुनौती देता है, लंदन दूतावास में अपने करियर को सफल बनाने की कोशिश के बीच भाई-भतीजावाद के मुद्दे को सीधे चुनौती दी गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
सहकर्मी उनकी योग्यता पर संदेह करते हैं, उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाते हैं और उन्हें महज नेपोटिज्म मानते हैं। गुलशन देवैया एक रहस्यमयी अंडरकवर एजेंट के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, मेयांग चांग, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी हैं। सुधांशु सरिया और परवेज शेख द्वारा लिखित 'उलझ' 2 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed