फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ulajh Actress Janhvi Kapoor Reveals Once Told To Try An Open Relationship know her dream wedding destination

Janhvi Kapoor: ओपन रिलेशनशिप को लेकर क्या सोचती हैं जान्हवी कपूर, साथ ही बताया अपना ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन

Tue, 30 Jul 2024 11:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Jul 2024 11:45 AM IST
सार

जान्हवी कपूर और शिखर पहारिया का रिलेशनशिप किसी से अब छुपा नहीं रह गया है। दोनों को अक्सर कई मौको पर एक साथ देखा जा चुका है। जब प्यार की बात आती है तो जान्हवी परंपरावादी दृष्टिकोण अपनाती हैं। वह ओपन रिलेशनशिप जैसे रिश्तों पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करतीं। लेकिन जब उन्हें किसी ने ओपन रिलेशनशिप को लेकर सलाह दी थी, तो जान्हवी ने इस सलाह के बारे में क्या कहा होगा।

विज्ञापन
Ulajh Actress Janhvi Kapoor Reveals Once Told To Try An Open Relationship know her dream wedding destination
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी इन दिनों अपनी फिल्म 'उलझ' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जान्हवी की फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रशंसकों को जान्हवी की हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्मों में व्यस्त रहने के बावजूद भी जान्हवी रोमांस के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका की शादी के सभी समारोह में जान्हवी और शिखर को एक साथ देखा गया। जान्हवी और शिखर पहारिया के बीच का रोमांस अक्सर चर्चा में बना रहता है। जान्हवी और शिखर कभी भी अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने डेटिंग के बारे में मिली सलाह के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। इसके साथ ही जान्हवी ने बताया अपना ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन।
विज्ञापन


ओपन रिलेशनशिप को लेकर मिली थी सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी से पूछा गया कि उन्हें अब तक मिली सबसे बेतुकी रिलेशनशिप सलाह क्या है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, ''आप ओपन रिलेशनशिप क्यों नहीं आजमातीं''। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसको देखकर जान्हवी के प्रशंसक यही अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उन्हें यह सलाह किसने दी होगी।
विज्ञापन



जान्हवी का ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी से उनकी ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तिरुपति को उनकी पसंदीदा ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन बताया। जान्हवी अक्सर तिरुपति दर्शन के लिए जाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान्हवी कपूर की लगातार कई फिल्में बैक टू बैक रिलीज हो रही है, जिससे उनके प्रशंसकों को जान्हवी को अलग-अलग रोल में देखने का मौका मिल रहा है और इस बात से जान्हवी के प्रशंसक बेहद खुश भी हैं। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से मिली आपार सफलता के बाद अब जान्हवी 'उलझ' को लेकर भी खूब वाहवाही बटोर रही हैं। 'उलझ' का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। जान्हवी ने 'उलझ' में सुहाना का किरदार निभाया है, जो लंदन दूतावास में अपने महत्वपूर्ण कार्य के दौरान एक विश्वासघाती साजिश में उलझी हुई है। यह थ्रिलर फिल्म 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा जान्हवी राम चरण के साथ 'आसी16' और जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' में नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed