फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Twisha Sharma co actress Swetaa Varma still in shock over her death calls for fair investigation

'अब तक सदमे में हूं'; ट्विशा शर्मा की मौत मामले पर अभिनेत्री श्वेता वर्मा ने जताई हैरानी; कहा- 'सच सामने आएगा'

Wed, 20 May 2026 02:06 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 20 May 2026 02:06 PM IST
सार

Twisha Sharma Case: भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में अभिनेत्री श्वेता वर्मा ने रिएक्शन दिया है। बता दें कि ट्विशा और श्वेता ने फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' में साथ काम किया था।

विज्ञापन
Twisha Sharma co actress Swetaa Varma still in shock over her death calls for fair investigation
श्वेता वर्मा-ट्विशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले की जांच जारी है। ट्विशा फिल्मों में काम कर चुकी थीं। उनकी फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' में काम कर चुकीं अदाकारा श्वेता वर्मा ने ट्विशा की मौत की खबर पर हैरानी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।  

विज्ञापन

12 मई को ससुराल में मृत पाई गईं ट्विशा शर्मा
अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की को-स्टार श्वेता वर्मा ने उनकी अचानक हुई मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे अब भी सदमे में हैं। 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने पति, वकील समर्थ सिंह के घर पर मृत पाई गई थीं। ट्विशा के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस श्वेता ने ट्विशा को याद करते हुए कहा कि वे बेहद मिलनसार इंसान थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस मामले में सही तरीके से जांच होगी और सच सामने आएगा।

श्वेता वर्मा बोलीं- 'उनमें बहुत पॉजिटिव एनर्जी थी'
'यह खबर सुनकर मैं अब भी सदमे में हूं कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही। खासकर शादी के महज छह महीने बाद ही। मुझे फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। हालांकि, हमारी बातचीत बहुत कम हुई थी, फिर भी हमने कुछ मजेदार बातें कीं और खूब हंसी-मजाक किया। उन्होंने आगे कहा, 'उनमें इतनी पॉजिटिव एनर्जी थी कि वह कभी ऐसी इंसान नहीं लगीं, जो ऐसा कोई कदम उठाए। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मामले की जांच ठीक से होगी, सच सामने आएगा और इंसाफ मिलेगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस पुणे रह चुकी थीं ट्विशा
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के रहने वाले समर्थ सिंह से हुई थी। उनके परिवार ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। बता दें कि कॉर्पोरेट जगत में कदम रखने से पहले उन्होंने तेलुगु फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' (2021) और हिंदी फिल्म 'जरा संभल के' (2018) में काम किया था। मॉडलिंग के दिनों में उन्होंने 'मिस पुणे' का खिताब भी जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed