फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Trailer of Siddhant Chaturvedi and Triptii Dimri starrer to be out on this date

Dhadak 2: जारी हुआ सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क' का पोस्टर, इस दिन आएगा ट्रेलर

Wed, 09 Jul 2025 01:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 09 Jul 2025 01:20 PM IST
सार

Dhadak 2 Trailer Release Date: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' के ट्रेलर की रिलीज की तारीख का एलान हो गया है। यह फिल्म 2018 में आई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' की रीमेक है।
 

विज्ञापन
Trailer of Siddhant Chaturvedi and Triptii Dimri starrer to be out on this date
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

विस्तार

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धड़क 2' का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने इसका एलान बुधवार को किया है। इस फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल कर रही हैं। यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' का रीमेक है। फिल्म को राहुल बडवेल्कर के साथ मिलकर शाजिया इकबाल ने लिखा है।

विज्ञापन

इस तारीख को आएगा ट्रेलर
फिल्म निर्माताओं ने बताया है कि 'धड़क 2' का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज होगा। मेकर्स ने सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म के पोस्टर का अनावरण भी किया है। पोस्टर पर लिखा हुआ है 'मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो तो लड़ना।' इसके बाद लिखा है ट्रेलर इस शुक्रवार को आएगा। पोस्टर में फिल्म की रिलीज की तारीफ भी बताई गई है। यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'दो दिल एक धड़क'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को मिला यूए सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2018 में आई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' की रीमेक है। जो साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'सैराट' की सीक्वल थी। इसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया था।
बताया जाता है कि हाल ही में 16 कट के बाद 'धड़क 2' को यूए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में गालियों को म्यूट किया गया है और 'सवर्ण' शब्द के इस्तेमाल को हटा दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने शेयर किया अनन्या पांडे का BTS वीडियो, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कर रहे शूटिंग

विज्ञापन

पहले टल चुकी है फिल्म की रिलीज डेट
सबसे पहले यह फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसे मार्च 2025 में रिलीज किया जाना था। हालांकि यह तब भी नहीं रिलीज हो सकी। अब इसे 1 अगस्त 2025 को रिलीज किया जाना है। 

सिद्धांत चतुर्वेदी का काम
'धड़क 2' के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी 'दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वामिका गब्बी और जया बच्चन होंगी। वह जल्द ही संजय लीला भंसाली के एक प्रोजेक्ट में आने वाले हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed