Horror Films on OTT: 'भूत बंगला' नहीं है डरावनी? घर बैठे OTT पर देखें ये टॉप ट्रेंडिंग हॉरर फिल्में
Top Trending Horror Films on OTT: थिएटर्स में फिलहाल भूत बंगला धूम मचा रही है। इस बीच आइए कुछ ऐसी हॉरर फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप घर बैठे स्ट्रीम कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉरर फिल्मों की वो कैटगरी है, जिन्हें देखने पर हमें डर भी लगता है, लेकिन मजा भी इन्हीं फिल्मों को देखने में आता है। फिलहाल सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला लगी हुई है। फिल्म को लोगों से अच्छा प्यार मिल रहा है, लेकिन अगर आप व्यस्त हैं, और फिल्म देखने नहीं जा पा रहे हैं, तो यहां कुछ हॉरर फिल्में हैं, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं।
बुलबुल
पुराने बंगाल के बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म एक रहस्यमयी लड़की की कहानी दिखाती है, जिसका कनेक्शन कई मर्डर्स से जुड़ा होता है। अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में हॉरर और ससपेंस के साथ-साथ समाज से जुड़े मुद्दे भी दिखाए गए हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
28 ईयर्स लेटर
यह कहानी एक ऐसी दुनिया की है जहां एक खतरनाक वायरस से लोग जोम्बी बन चुके हैं और लोग जिंदा रहने के लिए लड़ कर रहे हैं। इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
क्रीप 2
यह एक अजीब और डरावनी कहानी है, जिसमें एक लड़की की मुलाकात ऐसे आदमी से होती है जो खुद को सीरियल किलर बताता है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता है, कहानी और ज्यादा डरावनी और परेशान करने वाली होती जाती है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
शैतान
यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक परिवार का सामना एक खतरनाक आदमी से होता है, जिसके पास डरावनी शक्तियां होती हैं और वो काला जादू करना जानता है। धीरे धीरे कहानी इतनी डरावनी होने लग जाती है, कि आप सोच भी नहीं सकते। इस फिल्म में अजय देवगन और आर. माधवन नजर आते हैं। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर है।
तुम्बाड
यह एक डार्क और अलग तरह की हॉरर फिल्म है, जो लालच और एक श्रापित खजाने की कहानी पर आधारित है। अपनी शानदार विजुअल्स और कहानी के लिए जानी जाती है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
स्त्री 2
यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म चंदेरी की कहानी को आगे बढ़ाती है, जहां एक नया भूत लोगों के बीच डर और मजेदार हालात पैदा करता है। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर्स नजर आते हैं। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।