Box Office Report: सातवें ही दिन थम गई 'देवरा' की रफ्तार, 50 दिन बाद भी 'स्त्री 2' में दम बरकरार
बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों तक शानदार कमाई करने वाली 'देवरा' का कारोबार कल गुरुवार को यानी सातवें दिन अचानक धड़ाम होता नजर आया। वहीं, स्त्री 2 अब भी अपना कब्जा जमाए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'आरआरआर' के बाद अभिनेता की इस फिल्म का भी दर्शकों के बीच काफी क्रेज था। दिलचस्प बात यह है कि 'देवरा' जूनियर एनटीआर की कई साल बाद आई सोलो फिल्म है। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। लेकिन, हिंदी पट्टी में इसकी पकड़ थोड़ी ढीली चल रही है।
Deepika Padukone: मां बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगी दीपिका, इस मौके को बनाएंगी खास
बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों तक शानदार कमाई करने वाली 'देवरा' का कारोबार कल गुरुवार को यानी सातवें दिन अचानक धड़ाम होता नजर आया। बुधवार को छठे दिन इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 'देवरा' ने कल गुरुवार को रिलीज के सातवें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ 'देवरा' की कुल कमाई 215.6 करोड़ रुपये हो गई। इसमें भी 'देवरा' की हिंदी पट्टी की सात दिन की कुल कमाई 43.75 करोड़ रुपये ही हो पाई है।
Malavika Mohanan: जब शाहरुख खान से मिलकर हक्की-बक्की रह गई थीं मालविका, कहा- मैं कुर्सी से भी नहीं उठ पाई
अब तक कितनी हुई 'स्त्री 2' की कमाई?
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' अभी तक सिनेमाघरों में कब्जा जमाए बैठी है। फिल्म की रिलीज को अब 50 दिन पूरे हो चुके हैं। यह इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित हुई है। स्त्री 2 ने 2 अक्तूबर की छुट्टी का फायदा लेते हुए बुधवार को 1.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, कल गुरुवार को 50वें दिन 'स्त्री 2' ने 45 लाख रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन अब 591.90 करोड़ रुपये हो चला है।
Coldplay Concert: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में मामला दर्ज; अब बुकमायशो ने की शिकायत