फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Three time Grammy Winner Indian composer Ricky Kej Nominated for the 2025 Grammy for album Break of Dawn

Ricky Kej: तीन ग्रैमी विजेता भारतीय मूल के रिकी केज पुरस्कार के लिए चौथी बार नॉमिनेट, इस एल्बम के लिए बनाई जगह

Sat, 09 Nov 2024 10:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकनों का एलान हो चुका है। कल शुक्रवार 8 नवंबर को नामांकन लिस्ट जारी की गई। लिस्ट में रिकी केज भी शामिल हैं। उन्हें चौथी बार नॉमिनेशन मिला है।

विज्ञापन
Three time Grammy Winner Indian composer Ricky Kej Nominated for the 2025 Grammy for album Break of Dawn
Ricky Kej - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कल शुक्रवार को 2025 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी हो चुकी है। इसमें इंटरनेशनल आर्टिस्ट बेयॉन्से, टेलर स्विफ्ट, बिली आयलिश और एरियाना ग्रांडे के साथ-साथ भारतीय मूल के कलाकार ने भी जगह बनाई है। भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज को 67वें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। रिकी केज तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता हैं। अब वे चौथे नामांकन को लेकर चर्चा में आ गए हैं।  

विज्ञापन

Saroj Khan: सिंधी थीं सरोज खान, 15 की उम्र में बनीं मां, टेरेंस लुईस ने किए कोरियोग्राफर से जुड़े कई खुलासे

विज्ञापन

Three time Grammy Winner Indian composer Ricky Kej Nominated for the 2025 Grammy for album Break of Dawn
रिकी केज - फोटो : इंस्टाग्राम

बनाया यह रिकॉर्ड
रिकी केज का एल्बम 'ब्रेक ऑफ डॉन' बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम केटेगरी में प्रतिस्पर्धा करेगा। पहले तीन ग्रैमी अपने नाम कर चुके रिकी केज अपने संगीत के जरिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनका एल्बम 'ब्रेक ऑफ डॉन' संगीत के प्रति उनके जुनून का उदाहरण है। महान पंडित रविशंकर के बाद किसी भारतीय कलाकार के लिए यह पहला एकल ग्रैमी नामांकन है। और इस वर्ष भारत से एकमात्र नामांकन है।

View this post on Instagram

A post shared by @vedamrecords

मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता का प्रयास
'ब्रेक ऑफ डॉन' एक नए युग का एल्बम है, लेकिन यह प्राचीन भारतीय रागों से प्रेरित है। इस विशेष रूप से मेंटल हेल्थ और वेलनेस के प्रित जागरुकता के मकसद से तैयार किया गया है। दुनियाभर में मेंटल हेल्थ को लेकर बढ़ रही समस्याओं को देखते हुए इस एल्बम में भारतीय वेलनेस म्यूजिक को संजोया गया है। स्टैनफोर्ड ग्लोबल हेल्थ, यूएसए के मुताबिक, 'हम रिकी को 'ब्रेक ऑफ डॉन' के लिए और भारतीय वेलनेस म्यूजिक के जरिए दुनियाभर में बढ़ रहे मेंटल हेल्थ के मामलों पर गौर करने और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करने के लिए बधाई देना चाहते हैं'। 
Netflix: नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा सीरीज है हीरामंडी, मिले 15 मिलियन व्यूज,जानें बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन

Three time Grammy Winner Indian composer Ricky Kej Nominated for the 2025 Grammy for album Break of Dawn
रिकी केज - फोटो : इंस्टाग्राम

समाज-पर्यावरण और मानसिक सेहत के प्रति करते हैं जागरुक
'ब्रेक ऑफ डॉन' वेदम रिकॉर्ड्स की पहली रिलीज है, जो यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप भारत द्वारा रिकी केज के सहयोग से लॉन्च किया गया एक नया वेलनेस म्यूजिक लेबल है। वेदम रिकॉर्ड्स ने संगीत और वेलनेस में अपने कौशल का लाभ उठाने के लिए केज के साथ साझेदारी की है। अमेरिका में, वेदम रिकॉर्ड्स का प्रतिनिधित्व वर्व लेबल ग्रुप द्वारा किया जाता है। रिकी केज अपने संगीत के जरिए मानसिक सेहत और पर्यावरण जागरूकता से लेकर सामाजिक मसलों तक पर बात करते हैं। उनके संगीत में प्राचीन भारतीय जानकारियों की झलक है। रिकी मानते हैं, 'पर्यावरण की अशुद्धियां सीधे मन की अशुद्धियों से संबंधित हैं। एक प्रजाति के रूप में हमारे सामने आने वाली किसी भी समस्या को हल करने के लिए, हमें पहले अपने दिमाग को शुद्ध करना होगा'।

क्या बोले रिकी केज?
ग्रैमी के लिए अपने चौथे नामांकन पर रिकी केज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'एल्बम ब्रेक ऑफ डॉन के लिए नामांकन मिलने पर मैं बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए बड़ा सम्मान है। ये एल्बम बहुत निजी है। यह सेहत और वेलनेस में संगीत के योगदान में मेरे अटूट भरोसे को दिखाता है। मुझे उम्मीद है कि संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि वेलनेस में भी कारगार साबित होगा'।
Arjun Kapoor: 'हाशिमोटो थायरॉयडिटिस' से पीड़ित हैं अर्जुन कपूर, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके शुरुआती लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed