फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   These actors could not do well in Bollywood including Aamir khan Kajol and Shilpa Shetty siblings

B-Town: बॉलीवुड में नहीं चला इन सुपरस्टार्स के भाई-बहनों का सिक्का! कब आए और चले गए किसी को नहीं चला पता

Mon, 29 Apr 2024 05:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 29 Apr 2024 05:06 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा ने देश को एक से बढ़कर एक सितारे दिए हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसे भी कलाकार रहे, जो अपने भाई या बहन की तरह सफल नहीं हो सके और गुमनामी में कहीं खो गए। 
 

विज्ञापन
These actors could not do well in Bollywood including Aamir khan Kajol and Shilpa Shetty siblings
सुपरहिट स्टार्स के फ्लॉप भाई-बहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस दौरान हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार आए। कई भाई-बहनों की जोड़ी ने भी बतौर कलाकार अपना नाम बनाया। इनमें से कुछ ने बड़ी सफलता हासिल की तो कुछ गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गए। आज हम कुछ ऐसे ही कलाकारों का जिक्र करेंगे, जिनमें एक ने खूब नाम कमाया तो वहीं दूसरे को उतनी सफलता नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन

 
 

These actors could not do well in Bollywood including Aamir khan Kajol and Shilpa Shetty siblings
आमिर खान और फैसल खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और फैसल खान
बॉलीवुड में आमिर खान एक बहुत बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने चाचा नासिर हुसैन की साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह बतौर बाल कलाकार नजर आए थे। बतौर मुख्य अभिनेता आमिर खान की पहली फिल्म साल 1988 में आई 'कयामत से कयामत तक' है। इस फिल्म ने आमिर को रातों -रात स्टार बना दिया था। इसके बाद आमिर ने अपने करियर में एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में दीं। फिल्मों के प्रति उनके पैशन की वजह से बॉलीवुड में उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट की उपाधि मिली है। आमिर हिंदी सिनेमा एक बड़े नाम हैं, लेकिन उनके छोटे भाई फैसल खान को वह मुकाम नहीं मिल सका। फैसल और आमिर ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मेला' में साथ काम किया था। यह फिल्म बुरी तरह से असफल हो गई थी। हालांकि, फैसल 'मेला' से पहले 'प्यार का मौसम', 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'मदहोश' में नजर आ चुके थे। फैसल का करियर बहुत जल्द ही सिमट गया। उन्हें वह सफलता कभी नहीं मिली, जो आमिर खान को मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

These actors could not do well in Bollywood including Aamir khan Kajol and Shilpa Shetty siblings
काजोल और तनीषा - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल और तनीषा

काजोल देवगन हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। काजोल ने अपना फिल्मी सफर फिल्म 'बेखुदी' से शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की, जिनमें 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'गुप्त' , 'कुछ कुछ होता है' आदि शामिल हैं। इसके उलट उनकी छोटी बहन तनीषा मुखर्जी का करियर कभी परवान नहीं चढ़ सका। तनीषा ने 'श्श्श कोई है' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। बतौर मुख्य अभिनेत्री उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'नील एन निक्की' में काम किया। इस फिल्म ने भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं पहुंचाया। फिल्मों में कुछ खास ना कर पाने के बाद तनीषा ने साल 2007 में टीवी शो 'बिग बॉस' भी किया था। इस शो में भी वह अंतिम पड़ाव पर आ कर शो से बाहर हो गई थीं। 
Imran Khan: नौ साल बाद फिर पर्दे पर वापसी करने वाले हैं इमरान? वीर दास के साथ इस फिल्म में दिखेगी जुगलबंदी

विज्ञापन

These actors could not do well in Bollywood including Aamir khan Kajol and Shilpa Shetty siblings
ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना

सुपरस्टार राजेश खन्ना और मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की पुत्री ट्विंकल खन्ना ने बतौर अभिनेत्री कई फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म साल 1995 में आई 'बरसात' थी, जिससे अभिनेता बॉबी देओल ने भी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ट्विंकल ने 'जान', 'बादशाह', 'मेला', 'जोरु का गुलाम' आदि कई फिल्मों में काम किया। हालांकि ट्विंकल खन्ना एक बड़ी अभिनेत्री तो नहीं बन सकी, लेकिन उन्होंने अपने करियर में उस वक्त के अधिकांशतः बडे अभिनेताओं के साथ काम कर लिया था। इसके उलट उनकी बहन रिंकी खन्ना ज्यादा फिल्में नहीं कर सकीं। साल 2000 में आई 'जिस देश में गंगा रहता है' रिंकी के करियर की प्रमुख फिल्म है। इसमें वह मशहूर अभिनेता गोविंदा के साथ नजर आई थीं। रिंकी ने ट्विकंल की तुलना में बहुत कम फिल्में की हैं। 

Katrina Kaif: इन फिल्मों ने बदलकर रख दिया कैटरीना का करियर, बोलीं- 'इन्हें मैं जिंदगी के कीमती पल कहूंगी'

These actors could not do well in Bollywood including Aamir khan Kajol and Shilpa Shetty siblings
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

तब्बू और फरहा 
तब्बू हिंदा सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री हैं। वह आज भी फिल्मों में लगातार नजर आती हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' है, जिसमें उनके साथ करीना कपूर और कृति सैनन भी नजर आई थीं। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम,बंगला सहित एक अमेरिकी फिल्म में भी काम किया है। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। तब्बू की पहली फिल्म साल 1985 में आई 'हम नौजवान' थी। हालांकि, ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में दीं। तब्बू की बहन फरहा ने भी अपने करियर की शुरुआत उनके साथ ही की थी। 'हम नौजवान' के साथ ही फरहा की पहली फिल्म 'फासले' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील दत्त, रेखा जैसे कलाकार भी नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं हासिल कर पाई थी। फरहा ने इसके बाद 'नसीब अपना-अपना', 'नकाब', 'यतीम', 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', 'बेगुनाह' जैसी कई फिल्में कीं। हालांकि, वह इंडस्ट्री में तब्बू जैसा मुकाम कभी हासिल नहीं कर पाईं।

Salman Khan Firing Case: गोलीबारी मामले में अदालत का सख्त रुख, 8 मई तक बढ़ी तीन आरोपियों की हिरासत

These actors could not do well in Bollywood including Aamir khan Kajol and Shilpa Shetty siblings
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी हिंदी सिनेमा की एक चर्चित अभिनेत्री हैं। वह आज भी काफी सक्रिय हैं। शिल्पा की बतौर अभिनेत्री पहली फिल्म साल 1993 में आई 'बाजीगर' है। इसमें वह 'डंकी' स्टार शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं। शिल्पा शेट्टी ने 'बाजीगर' के बाद 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'औजार', 'जानवर', 'धड़कन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। अपने फिल्मों के जरिए शिल्पा ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया, जबकि उनकी छोटी बहन शमिता को वह मुकाम कभी नहीं मिला। शमिता ने बतौर अभिनेत्री यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया था। हालांकि, इसके बाद उन्हें कुछ खास फिल्में नहीं मिलीं। 'जहर' और 'फरेब' के बाद वह फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं। इसके बाद वह टीवी पर 'बिग बॉस 3'  और 'बिग बॉस ओटीटी' में भी बतौर प्रतिभागी नजर आईं थीं। 

रंग-रूप के कारण इन हसीनाओं ने झेली रिजेक्शन की मार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed