फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Welcome to Namastey London Singh Is King these movies changed the trajectory of Katrina Kaif career

Katrina Kaif: इन फिल्मों ने बदलकर रख दिया कैटरीना का करियर, बोलीं- 'इन्हें मैं जिंदगी के कीमती पल कहूंगी'

Mon, 29 Apr 2024 03:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Apr 2024 03:17 PM IST
सार

वर्ष 2003 में कैटरीना कैफ ने फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में कदम रखे। इसके बाद वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रही हैं। कैटरीना ने हाल ही में अपनी उन फिल्मों का जिक्र किया, जिन्होंने उनके करियर की दिशा बदल दी।

विज्ञापन
Welcome to Namastey London Singh Is King these movies changed the trajectory of Katrina Kaif career
कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान अर्जित की है। अपने दो दशक से अधिक के करियर में कैटरीना ने एक लंबी पारी खेली है और यह जारी है। उन्होंने फिल्म 'बूम' से अभिनय का सफर शुरू किया था। इस साल वह श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आईं। कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री का मानना है कि कुछ फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्होंने उनके करियर को एक नई दिशा दी है। 

विज्ञापन


इन फिल्मों ने बदला करियर?
कैटरीना कैफ हाल ही में अपनी इस साल आई फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का जिक्र करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने निर्देशक श्रीराम राघवन की जमकर तारीफ की। श्रीराम राघवन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों के किरदारों को जब आप स्क्रीन पर देखते हैं, तो उनमें एक वास्तविकता होती है। कैटरीना का कहना है कि उन्हें सिर्फ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' पर ही गर्व नहीं है, बल्कि ऐसी और भी कई फिल्में हैं, जिन्होंने उनके करियर की दिशा बदल दी। 
विज्ञापन

Heeramandi: हुस्न और अदा से इतर आजादी की लड़ाई लड़ती दिखीं भंसाली की हसीनाएं, जारी हुआ फिल्म का नया गाना
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगी का हिस्सा बन गईं फिल्में
कैटरीना ने कहा कि नमस्ते लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग, न्यूयॉर्क, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, जिंदगी ना मिले दोबारा जैसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने उनका करियर बदल दिया। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं इन्हें सिर्फ फिल्म नहीं कहूंगी। ये मेरी जिंदगी के कुछ पल हैं। ये भावनाओं और अहसासों से पूरी तरह लबरेज हैं। इन फिल्मों को करते हुए सिर्फ एक किरदार को अदा करके घर जाने जैसा सफर नहीं रहा, बल्कि ये फिल्में उस दौरान मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गईं। वे फिल्में, क्रू, वे पल...सबकुछ'। कैटरीना ने कहा कि एक कलाकार के रूप में इन फिल्मों में काम करते हुए मेरे लिए वे अनोखे पल थे।
Heeramandi: हुस्न और अदा से इतर आजादी की लड़ाई लड़ती दिखीं भंसाली की हसीनाएं, जारी हुआ फिल्म का नया गाना

संतुलन बनाने की कोशिश!
कैटरीना का कहना है कि दर्शक उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा दर्शकों को पहले रखती हूं। अपने पूरे करियर में अपनी पसंद के हिसाब से रहने की पूरी कोशिश की है। अब मुझे लगता है कि मैं संतुलन बनाने की कोशिश करती हूं। कौन सी स्टोरी मुझे खुद से जुड़ी लगती है और कौन सी स्टोरी दर्शकों से कनेक्ट करेगी। क्या चीज मुझे संतुष्टि देगी और किस चीज से मैं आगे बढूंगी, फिलहाल ये सब मैं करना चाहती हूं। 
Tamannaah Bhatia: अवैध स्ट्रीमिंग मामले में तमन्ना भाटिया ने समन पर दी प्रतिक्रिया, साइबर सेल से मांगा और समय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed