फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Indian Kapil Show promo show begins on March 30 Sunil Grover Krushna Abhishek Archana Puran Singh

TGIKS: अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कपिल शर्मा, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

Thu, 29 Feb 2024 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Feb 2024 07:34 PM IST
सार

कपिल शर्मा के नए शो का नाम द ग्रेट इंडियन कपिल शो है। यह 30 मार्च से शुरू होगा। इस शो का अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आ चुका है। यह शानदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show promo show begins on March 30 Sunil Grover Krushna Abhishek Archana Puran Singh
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय टेलीविजन पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से लोगों के दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा अब ओटीटी पर इसी तरह के एक कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनके नए शो का एलान हुआ। 

विज्ञापन

Phir Aayi Haseen Dilruba Teaser: 'रानी की कहानी में प्यार और पागलपन, दोनों अभी बाकी हैं', तापसी ने लूटी महफिल

विज्ञापन

नए शो का प्रोमो है शानदार

कपिल शर्मा के नए शो का नाम द ग्रेट इंडियन कपिल शो है। यह 30 मार्च से शुरू होगा। इस शो का अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आ चुका है। यह शानदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो  की शुरुआत में  कपिल यह सोचते नजर आते हैं कि टाइटल का खुलासा कैसे किया जाए। इसके बाद सभी अपने-अपने दिमाग से  आइडिया देते हैं। जो देखने में काफी मजेदार है। इस शानदार प्रोमो वीडियो में सुनील ग्रोवर भी अपने अंदाज से गुदगुदाते नजर आते हैं।

ये कलाकार भी आएंगे नजर

शो में कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर और राजीव ठाकुर नजर आने वाले हैं। लोग इसे 30 मार्च से हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। शो के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने इवेंट में कहा, ''नेटफ्लिक्स पर नया घर ढूंढना हमारे लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक रही है। हमने यह पहले भी कहा है कि हमने बस घर बदला है, परिवार नहीं'। केवल भारत में ही नहीं बल्कि हम दुनियाभर में अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार और इसके लिए उत्साहित भी हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

कपिल-सुनील को देखने के लिए फैंस उत्साहित

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हर हफ्ते प्रमुख सेलिब्रिटी गेस्ट नजर आएंगे। साल 2017 की लड़ाई के बाद पहली बार कपिल और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आने वाले हैं। फैंस दोनों को इकट्ठा देखने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed