फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   the conjuring last rites america texas theater priest blessing fans gets terrified

The Conjuring: फिल्म देख चीखने लगा शख्स, पादरी ने दिया पवित्र जल; 'द कॉन्ज्यूरिंग' को लेकर डर का माहौल

Sat, 06 Sep 2025 04:04 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 06 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

The Conjuring Last Rites Sparks Fear: हॉलीवुड फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' देखने गए दर्शकों को अजीबो-गरीब वाक्ये देखने को मिले। एक तरफ थिएटर में पहले से ही एक पादरी मौजूद था जो ऑडियंस को पवित्र जल दे रहा था तो दूसरी तरफ नकली एनाबेल डॉल रखी हुई थी।

विज्ञापन
the conjuring last rites america  texas theater priest blessing fans gets terrified
द कॉन्ज्यूरिंग - फोटो : द मिरर यूएस

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जहां एक तरफ भारत में फैंस को ये फिल्म पसंद आ रही है और पहले ही दिन इसने 18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में फिल्म को लेकर लोगों के मन में डर पैदा हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।  
विज्ञापन


फिल्म देखने आए दर्शकों को दिया पवित्र जल 
दरअसल 'द मिरर यूएस' की खबर के मुताबिक अमेरिका के टेक्सास राज्य में सैन एंटोनियो के एक सिनेमा हॉल में इन दिनों कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने फिल्म प्रेमियों को चौंका दिया। यहां हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' की स्क्रीनिंग से पहले दर्शकों को एक पादरी ने पवित्र जल भेंट किया। पादरी के फिल्म देखने आई ऑडियंस को पवित्र जल देने के बाद कई लोग इस बात को लेकर डर गए कि उन्हें फिल्म देखते समय कोई बुरी आत्मा अपने वश में ना कर ले।  
विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: बंगाल में फिल्म रिलीज के लिए लोगों ने बुलंद की आवाज; विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की तस्वीरें

पादरी के लिए लगाया गया था खास बूथ
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म देखने आए लोगों के लिए खासकर डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई। थिएटर में एक विशेष बूथ लगाया गया था, जहां दर्शकों का स्वागत पादरी ने किया। उन्होंने लोगों के सिर पर हाथ रखकर प्रार्थना की और एक छोटी बोतल में भरा पवित्र जल उन्हें सौंपा। इतना ही नहीं, दर्शकों को एक पैम्फलेट भी दिया गया, जिसमें कैथोलिक धर्म में प्रचलित 'सेंट माइकल आर्कएंजल' की प्रार्थना लिखी थी। माना जाता है कि यह प्रार्थना बुरी आत्माओं और बुरे प्रभावों से रक्षा करती है।


हॉरर माहौल को और गहरा किया
सिर्फ इतन ही नहीं, फिल्म के सेटअप में दर्शकों के लिए कई खास चीजें रखी गई थीं- 'द कॉन्ज्यूरिंग' के पोस्टर्स, नकली एनाबेल डॉल, फोटो बूथ और आध्यात्मिक शुद्धिकरण जैसे अनुभवों से दर्शकों के मन में डर पैदा करने की कोशिश की गई। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस कदम को जबरदस्त मार्केटिंग बताया। कुछ लोगों ने इसे फिल्म के प्रचार की सबसे अनोखी तरकीब करार दिया, वहीं कुछ दर्शकों ने इसे देखकर डर महसूस किया और थिएटर जाने से भी कतराने लगे।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस अनुभव के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये मार्केटिंग वाकई आग है।' जबकि एक दूसरे यूजर ने कहा, 'अगर डरावनी फिल्म देखने से पहले पादरी की जरूरत पड़ रही है तो इसका मतलब है कि आपको ये फिल्म देखनी ही नहीं चाहिए।' वहीं कई लोगों ने इसे ईश्वर के साथ मजाक करने जैसा बताया।

फिल्म के दौरान भी हुए अजीब वाकये
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक्सास में एक शो के दौरान एक दर्शक अचानक जोर-जोर से चीखने लगा। वहां मौजूद कुछ लोगों को लगा कि यह प्रमोशनल एक्ट हो सकता है, लेकिन कई लोगों का कहना था कि यह किसी आत्मिक प्रभाव का परिणाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed